Category Archives: National News

Vibrant Gujarat

मोदी ने कहा “हमारी गिनती दुनिया की सबसे तेज अर्थव्‍यवस्‍थाओं में है”

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि हमने कर दिखाया है, हमारी गिनती अब भी दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्‍यवस्‍थाओं में की जाती है। मोदी ने कहा कि हमने ऐसे व्‍यापक ढांचागत सुधार भी लागू किये हैं, जिनसे हमारी अर्थव्‍यवस्‍था और राष्‍ट्र को नई मजबूती प्राप्‍त हुई है। प्रधानमंत्री ने…

Venkaiah Naidu

कृषि पाठ्यक्रमों को पूरा कर रहे विद्यार्थी छह महीने किसानों के साथ बिताएं

उपराष्‍ट्रपति एम वैंकेया नायडू ने यह सुझाव दिया कि कृषि पाठ्यक्रमों को पूरा कर रहे विद्यार्थियों को कम से कम छह महीने किसानों के साथ बिताना चाहिए ताकि उनकी समस्‍याओं की सही जानकारी मिल सके। उपराष्‍ट्रपति हैदराबाद में गुरूवार को एग्री-विजन-2019 का उद्घाटन कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि कृषि…

Kumbh

मकर संक्राति पर दो करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में पवित्र स्नान किया

प्रयागराज में मकर संक्रांति के पावन पर्व से गंगा, यमुना और अदृश्य पौराणिक नदी सरस्वती के संगम पर 15 जनवरी को दो करोड़ श्रद्धालुओं  ने पवित्र स्नान किया। इसके साथ ही दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन,  कुंभ मेला -2019 की शुरुआत होगई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

Hardeep Puri

मकान निर्माण क्षेत्र में विश्वस्तरीय तकनीक का होना आवश्यक

भारत में मकान निर्माण क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए विश्वस्तरीय तकनीक का होना आवश्यक है। यह बात आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप पुरी ने कही और कहा कि भारत में शहरीकरण तेजी से हो रहा है। ‘ग्लोबल हाउसिंग टेक्‍नोलोजी चैलेंज. इंडिया’ (जीएचटीसी.इंडिया) का शुभारंभ करते…

Modi

अयोध्या मामले को सुप्रीम कोर्ट में बाधित करने की कोशिश कर रही है कांग्रेस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपने वकील को भेजकर अयोध्या मामले को सुप्रीम कोर्ट में बाधित करने की कोशिश कर रही है। मोदी  नई दिल्ली के रामलीला मैदान में शनिवार 12 जनवरी को  भाजपा की  राष्ट्रीय परिषद के अधिवेशन में देश भर से आए भाजपा के प्रतिनिधियों को…

ISRO Chairman Dr K Sivan

दिसंबर 2021 तक अंतरिक्ष में पहला मानवयुक्त यान भेजने की योजना

भारत दिसंबर 2021 तक बाहरी  अंतरिक्ष में पहला मानवयुक्त अंतरिक्ष यान भेजने की योजना पर काम कर रहा है। अंतरिक्षयात्रियों  (एस्‍ट्रोनॉट) के चयन  और प्रशिक्षण के लिए इंडियन एयरफोर्स और रुस का सहयोग लिया जा रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ISRO ने शुक्रवार को कहा कि वह दिसंबर 2021…

Names declared for 15 out of 26 Lok Sabha seats in Gujarat

राम मंदिर का निर्माण 2014 के घोषणा पत्र के अनुसार उसी स्थान पर होगा

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने घोषणा की है राम मंदिर का निर्माण  2014 के घोषणा पत्र के अनुसार उसी स्थान पर होगा, उसमें कोई दुविधा नहीं है। अमित शाह ने शुक्रवार को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में राष्ट्रीय परिषद के अधिवेशन का उद्घाटन करते हुए 12 हजार…

Jaitley

वर्तमान कंपोजीशन स्‍कीम के लिए टर्नओवर सीमा 1.5 करोड़ रु की जाएगी

नई दिल्ली में जीएसटी परिषद की 32वीं बैठक  के बाद मीडिया से बात करते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरूवार को कहा कि वस्‍तुओं से जुड़ी कंपोजीशन स्‍कीम से लाभ उठाने के लिए पूर्ववर्ती वित्त वर्ष में वास्‍तविक टर्नओवर (कारोबार) की सीमा बढ़ाकर 1.5 करोड़ रुपये की जाएगी। विशेष…

Alok Verma

उच्चाधिकार समिति ने सीबीआई प्रमुख आलोक वर्मा को निदेशक पद से हटाया

प्रधानमंत्री, विपक्ष के नेता और उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की चयन समिति ने सीबीआई प्रमुख आलोक वर्मा को गुरुवार को उनके पद से हटा दिया। इस समिति में प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा में सबसे बड़े विपक्षी दल कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश…

Rajya Sabha

राज्यसभा ने भी 124 वां संविधान संशोधन विधेयक पास किया

राज्यसभा ने बुधवार 09 जनवरी को सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने वाला 124 वां संविधान संशोधन विधेयक  पास कर दिया। बिल के पक्ष में 165 और विरोध में केवल 7 वोट पड़े। विधेयक पर चर्चा के लिए आठ घंटे का समय तय किया गया था किन्तु 10 घंटे…

Lok Sabha

लोकसभा में 124वां संविधान संशोधन विधेयक पास, पक्ष में 323, विरोध में 3 वोट

लोकसभा ने मंगलवार रात 124वां संविधान संशोधन विधेयक पास कर दिया । विधेयक के पक्ष में 323 तथा विरोध में 3 वोट पड़े। सवर्णों  और सभी धर्मों तथा जातियों के आर्थिक दृष्टि से कमजोर लोगों  के लिए सरकारी नौकरियों और शिक्षा में 10 प्रतिशत आरक्षण देने का विधेयक मंगलवार को…

The Constitution 124th Amendment Bill

सामान्य श्रेणी में कमजोर वर्गों को 10% आरक्षण देने का विधेयक लोकसभा में पेश

अगड़ी जातियों या यूं कहें कि सवर्णों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (ईडब्ल्यूएस) के लिए सरकारी नौकरियों और शिक्षा में 10 प्रतिशत आरक्षण देने का विधेयक मंगलवार, 8 जनवरी,2019 को लोकसभा में पेश किया गया। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने संविधान में 124 वां संशोधन विधेयक…

Delhi air pollution

दिल्ली के वायु प्रदूषण के अध्ययन के लिए वाशिंगटन विश्वविद्यालय से समझौता

दिल्ली सरकार ने वायु गुणवत्ता मूल्यांकन पर संयुक्त अध्ययन के लिए सोमवार 7 जनवरी को वाशिंगटन विश्वविद्यालय (सेंट लुईस) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। वाशिंगटन विश्वविद्यालय और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति, परियोजना पर संयुक्त रूप से अगले 18 महीनों तक काम करेगी। पूरे वर्ष वायु प्रदूषण स्रोतों की…

Bhartiya Jaभाजपा की पहली सूची में 195 उम्मीदवार, मोदी,शाह,राजनाथ,शिवराज के नामnata Party

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए 17 समितियों का गठन किया

भारतीय जनता पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनाव की रणनीति के तहत 17 समितियों का गठन किया है। यह सभी समितियां लोकसभा चुनाव के संदर्भ में पूरे देश में विभिन्न कार्यों और संगठन से संबंधित विभिन्न मामलों का क्रियान्वयन करेंगी। जिन नेताओं को समितियों की जिम्मेदारी सौंपी गई है उनमें…

MP Cabinet

मध्य प्रदेश में किसानों के 31 मार्च 2018 तक के ऋण माफ होंगे

मध्य प्रदेश मंत्रि-परिषद ने  निर्णय लिया है कि  31 मार्च, 2018 तक लिए गए ऋणों को माफ कर दिया जाएगा और जिन किसानों ने 12 दिसंबर, 18 तक ऋण चुकाया है, उन्हें मुख्यमंत्री फसल ऋण माफी योजना के तहत लाभान्वित किया जाएगा। योजना का लाभ लगभग 55 लाख कृषकों को…

Toll plaza

एनएचएआई पेट्रोल पंप आउटलेट से फास्टैग जारी करने के लिए समझौता करेगी

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा प्रवर्तित कंपनी भारतीय राजमार्ग प्रबंधन कंपनी लिमिटेड (आईएचएमसीएल) सोमवार को राज्य सरकार द्वारा संचालित तेल विपणन कंपनियों आईओसीएल,बीपीसी और एचपीसी के साथ एक समझौते ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर रही है। इस समझौते से भारत भर के पेट्रोलियम विक्रय केन्द्रों पर फास्टैग की उपलब्धता को सुनिश्चित…

Vijay Mallya

नए भगोड़े आर्थिक अपराधी कानून के तहत माल्या पहला भगोड़ा व्यवसायी

शराब कारोबारी विजय माल्या पहले ऐसे व्यवसायी हैं जो नए भगोड़े आर्थिक अपराधी कानून के तहत आरोपी हैं। यह कानून पिछले साल अगस्त में अस्तित्व में आया था। मुंबई की एक विशेष अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की याचिका पर शनिवार को फरार शराब कारोबारी विजय माल्या को भगोड़ा आर्थिक…

Cyclone PABUK

चक्रवाती तूफान पाबुक के दोपहर बाद अण्‍डमान तट पहुंचने की संभावना

चक्रवाती तूफान पाबुक के शनिवार को दोपहर बाद अण्‍डमान सागर तट पहुंचने की संभावना है। चक्रवाती तूफान ‘पाबुक’ के कारण शाम से रविवार तक अंडमान द्वीप समूह पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण चीन सागर पर चक्रवाती तूफान पाबुक पिछले 24 घंटों…

Modi in Manipur

मणिपुर में मोइरंग में स्थापित हुई थी भारत की पहली अंतरिम सरकार

“अविभाजित भारत की पहली अंतरिम सरकार मणिपुर में मोइरंग में स्थापित हुई थी। आजाद हिन्द फौज को पूर्वोत्तर की जनता का भारी समर्थन प्राप्त हुआ था।” यह स्मरण करते हुए  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मणिपुर की राजधानी इम्फाल में शुक्रवार को कहा कि नए भारत कि विकास गाथा में मणिपुर…

Vande Matram

मप्र में महीने के पहले कार्य दिवस पर बैण्ड के साथ वंदे-मातरम् का गायन

प्रत्येक माह के प्रथम कार्य-दिवस पर  राज्य शासन द्वारा नये स्वरूप में भोपाल में वन्दे-मातरम् गायन की व्यवस्था की गई है। मध्य प्रदेश सरकार ने गुरूवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भाजपा को सीधा जवाब दिया है। नयी व्यवस्था में शौर्य स्मारक से प्रात: 10.45 बजे प्रारंभ होकर पुलिस…