Names declared for 15 out of 26 Lok Sabha seats in Gujarat

राम मंदिर का निर्माण 2014 के घोषणा पत्र के अनुसार उसी स्थान पर होगा

Modi at Ramlila maidanभारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने घोषणा की है राम मंदिर का निर्माण  2014 के घोषणा पत्र के अनुसार उसी स्थान पर होगा, उसमें कोई दुविधा नहीं है।

अमित शाह ने शुक्रवार को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में राष्ट्रीय परिषद के अधिवेशन का उद्घाटन करते हुए 12 हजार से अधिक प्रतिनिधियों के सामने अपना संकल्प व्यक्त किया।

 

उन्होंने कहा कि संवैधानिक रूप से राम मंदिर बनाने के लिए वचनबद्ध  थे और आज भी है।

उन्होंने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट में केस चल रहा है। हम प्रयास कर रहे हैं कि जल्द से जल्द केस का निपटारा हो लेकिन कांग्रेस  रास्ते में रोड़े अटका रही है। कांग्रेस पार्टी के कपिल सिब्बल ने कोर्ट में कहा कि इस पर 2019 के बाद ही विचार होना चाहिए।

BJP meetशाह ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि 2019 के चुनाव युद्ध में जोश के साथ जाना है। बिना जोश के युद्ध लड़ा नहीं जा सकता  किन्तु होश को भी नहीं खोना है।

प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि ‘‘भारतीय जनता पार्टी 11 करोड़ कार्यकर्ताओं की पार्टी है और आप उसके प्रतिनिधि हैं। हमें पूर्ण बहुमत की निर्णायक सरकार बनानी है और श्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है।’’

उन्होंने हर कार्यकर्ता से यह संकल्प करने के लिए कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में पूरी तरह से जुट जाए। 2019 में मजबूत सरकार बननी चाहिए मजबूर सरकार नहीं।

उन्होंने दोहराते हुए कहा ‘‘ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता यहां से संकल्प लेकर जाएं कि भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनानी है।’’
देश के सभी हिस्सों से लगभग 12 हजार प्रतिनिधि इस में भाग ले रहे हैं।