Cyclone PABUK

चक्रवाती तूफान पाबुक के दोपहर बाद अण्‍डमान तट पहुंचने की संभावना

चक्रवाती तूफान पाबुक के शनिवार को दोपहर बाद अण्‍डमान सागर तट पहुंचने की संभावना है।

चक्रवाती तूफान ‘पाबुक’ के कारण शाम से रविवार तक अंडमान द्वीप समूह पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण चीन सागर पर चक्रवाती तूफान पाबुक पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिम.उत्तर.पश्चिम की ओर बढ़ रहा है।

बाद में इस के उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने और अंडमान को पार करने की बहुत संभावना है।

Image  Cyclone PABUK courtesy : WMO

चक्रवाती तूफान ‘पाबुक’ 06 जनवरी की शाम या रात के आसपास के अंडमान द्वीप समूह 70-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ेगा।

चक्रवाती तूफान पाबुक के उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की बहुत संभावना है और फिर उत्तर-पूर्व की ओर म्यांमार के तट की ओर जा सकता है।

इस  तूफान  के 7-8 जनवरी 2019 के दौरान कमजोर होने की संभावना है।