Bhartiya Jaभाजपा की पहली सूची में 195 उम्मीदवार, मोदी,शाह,राजनाथ,शिवराज के नामnata Party

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए 17 समितियों का गठन किया

Committee listभारतीय जनता पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनाव की रणनीति के तहत 17 समितियों का गठन किया है।

यह सभी समितियां लोकसभा चुनाव के संदर्भ में पूरे देश में विभिन्न कार्यों और संगठन से संबंधित विभिन्न मामलों का क्रियान्वयन करेंगी।

जिन नेताओं को समितियों की जिम्मेदारी सौंपी गई है उनमें राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, नितिन गडकरी, सुषमा स्वराज, रविशंकर प्रसाद, डाॅ. महेश शर्मा, प्रकाश जावड़ेकर,पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण आदि मंत्री सहित कई केन्द्रीय मंत्री और प्रमुख नेता शामिल किये गए हैं।

समितियों के नाम इस प्रकार हैं:

  1. संकल्प पत्र समिति
  2. प्रचार प्रचार प्रसार
  3. सामाजिक स्वयंसेवी संगठन संपर्क
  4. साहित्य निर्माण समिति
  5. मीडिया
  6. प्रवास
  7. सोशल मीडिया
  8. लाभार्थी संपर्क
  9. प्रभुत्व सम्मेलन
  10. चुनाव आयोग
  11. कार्यालय
  12. यातायत  एवं विमानन
  13. साहित्य वितरण
  14. मेरा परिवार,  भाजपा परिवार
  15. कमल ज्योति
  16. मन की बात
  17. बाइक रैली ।

मीडिया समिति की जिम्मेदारी रविशंकर प्रसाद को सौंपी गई है इसमें अनिल जैन, अनिल बलूनी, संजय मयूख, शाहनवाज हुसैन, राजीव प्रताप रूडी, डॉ सुधांशु त्रिवेदी, मीनाक्षी लेखी, डॉ विजय सोनकर शास्त्री, नलिन कोहली, संबित पात्रा, जीवीएल नरसिम्हा राव, गोपाल अग्रवाल, नरेंद्र तनेजा, गौरव भाटिया, जफर इस्लाम और केके शर्मा है।

सोशल मीडिया के लिए जिम्मेदारी  श्याम जाजू को सौंपी गई है। इसमें अमित मालवीय, विजय चौथाई वाला, राजीव बब्बर, मधु किश्वर देसाई, नूपुर शर्मा, सुमित भसीन, पंकज शुक्ला, संजय रॉय, नीरज, तेजस्वी सूर्या, खेमचंद, शांतनु कलिता हैं।

संकल्प पत्र समिति

संकल्प पत्र समिति में राजनाथ सिंह अध्यक्ष हैं।  इसके अलावा अरुण जेटली, निर्मला सीतारमण, थावरचंद गहलोत, रविशंकर प्रसाद, पियूष गोयल, मुख्तार अब्बास नकवी, केजी अल्फांसो, शिवराज सिंह चौहान, किरण रिजिजू, सुशील मोदी, केशव प्रसाद मौर्य, अर्जुन मुंडा, राम माधव, भूपेंद्र यादव, नारायण राणे, मीनाक्षी लेखी, डॉक्टर संजय पासवान, हरी बाबू और राजेंद्र मोहन सिंह चीमा है।

प्रचार प्रसार समिति

प्रचार प्रसार समिति में अरुण जेटली, पीयूष गोयल ,राज्यवर्धन सिंह राठौर, अनिल जैन, डॉ महेश शर्मा ,सतीश उपाध्याय, राजीव चंद्रशेखर और ऋतुराज सिन्हा है।

सामाजिक- स्वयंसेवी संगठन संपर्क

सामाजिक स्वयंसेवी संगठन संपर्क समिति में नितिन गडकरी, कैलाश विजयवर्गीय, सदानंद गौड़ा, कलराज मिश्र, शिव प्रसाद शुक्ला, विजय सांपला, एसएस अहलूवालिया,  बण्डारू दत्तात्रेय, सरदार आरपी सिंह, मांगेराम गर्ग, एल गणेशन, लक्ष्मीकांत बाजपेई, भूपेंद्र सिंह चूड़ासामा औरमदन कौशिक है।

बाइक रैली 

बाइक रैली समिति में संजीव चौरसिया, प्रदीप सिंह बाघेला एवं सौरभ चौधरी हैं।