Category Archives: समाचार

JK Sarpanches

जम्मू-कश्मीर में पंचायत प्रतिनिधियों को साथ लेकर काम करेगी केन्द्र सरकार 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने  जम्‍मू-कश्‍मीर  के नव-निर्वाचित सरपंचों  को भरोसा दिलाया है कि  केन्द्र सरकार,  स्‍थानीय सरकार (पंचायत) के प्रतिनिधियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेगी। जम्‍मू-कश्‍मीर की पंचायतों के 48 नव-निर्वाचित सरपंचों ने बुधवार को नई दिल्‍ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। सरपंचों के शिष्‍टमंडल…

Srinagar- Protest shutdown in Kashmir

जम्मू कश्मीर में राष्ट्रपति का शासन लागू, राज्यपाल शासनके छह महीने पूरे

आज मध्यरात्रि से जम्मू- कश्मीर में राष्ट्रपति का शासन लागू कर दिया गया। इस संबंध में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने बुधवार को एक अधिघोषणा पर हस्ताक्षर कर दिये। जम्मू..कश्मीर में 19 दिसंबर को राज्यपाल शासनके छह महीने पूरे हो गए। सत्तारूढ़  पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार से  भाजपा ने समर्थन वापस ले…

Hospitals

दिल्ली के सरकारी अस्पतालों के रेजिडेंट्स डॉक्टर हड़ताल पर

दिल्ली के सरकारी अस्पतालों के रेजिडेंट्स डॉक्टर 19 दिसंबर, 2018 से हड़ताल पर जा रहे हैं। दिल्ली में इस समय 34 एलोपेथिक सरकारी अस्पताल हैं। रेजिडेंट्स डॉक्टर  के हड़ताल पर जाने से दिल्ली के निवासियों के लिए अस्पतालों की आपातकालीन सेवाएं प्रभावित हो जाएंगी। रेजिडेंट्स डॉक्टर दिल्ली सरकार के अस्पतालों…

गांधी जी को प्रेरित करने वाले राजकुमार शुक्ला पर डाक टिकट जारी

केंद्रीय संचार और रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने मंगलवार, 18 दिसंबर 2018 को  नई दिल्ली में स्वतंत्रता सेनानी राजकुमार शुक्ला पर स्मारक डाक टिकट जारी किया। राजकुमार शुक्ला उन स्वतंत्रता सेनानियों में थे जिन्होंने आजादी से पहले चम्पारण में नील की खेती करने वाले किसानों पर यूरोप के व्यापारियों…

Delegation from Film and Entertainment Industry

मनोरंजन की वैश्विक राजधानी के रूप में मुंबई को विकसित करने की मांग

फिल्म और मनोरंजन उद्योग के एक शिष्टमंडल के सदस्यों ने मुंबई को मनोरंजन की वैश्विक राजधानी के रूप में विकसित करने पर बल दिया है। शिष्टमंडल ने यह विचार मंगलवार को मुंबई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेट के दौरान व्यक्त किया। इस शिष्टमंडल में मनोरंजन उद्योग से संबंधित कंपनियों…

Mumbai fire

मुंबई अस्पताल अग्निकाण्ड में मारे गये लोगों के परिवारों को 10-10 लाख रू अनुदान

केन्द्र सरकार मुंबई के ईएसआईसी  कामगार अस्पताल में हुई अग्नि दुर्घटना में मारे गये व्यक्तियों के परिवारों को 10-10 लाख रु. की अनुग्रह राशि देगी। इसके अलावा दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को 2 लाख रु. और मामूली रूप से घायल व्यक्ति को 1 लाख रु. दिये जायेंगे।…

adventure

भारतीय सेनाओं ने शुरू किया साहसिक कार्यों के लिए एक अभियान

भारतीय सशस्‍त्र सेनाओं ने विभिन्न साहसिक कार्यों  के लिए एक अभियान शुरू किया है, जो तीन चरणों में चलेगा। इसमें साइक्लिंग और पैदल यात्रा, पैरा ग्लाइडिंग तथा समुद्री गोताखोरी शामिल है। भारतीय सशस्‍त्र सेनाओं के पास विभिन्न साहसिक कार्यों को करने के लिए साहस की भावना के साथ-साथ अनोखी दूरदर्शिता…

CAIT

कैट ने मल्टीब्रांड रिटेल में शत प्रतिशत एफडीआई की मांग की आलोचना की

देश के 7 करोड़ व्यापारियों के संगठन कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट)  ने सीआईआई द्वारा मल्टीब्रांड रिटेल में 100 प्रतिशत एफडीआई को अनुमति देने की मांग की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि सीआईआई विदेशी कंपनियों और बड़े कॉर्पोरेट घरानों का भोपू है जो देश के रिटेल बाज़ार पर…

Cyclone Phethai

चक्रवाती तूफान पेत्‍थाई के कारण आंध्र के तटवर्ती जिलों में भारी बारिश

चक्रवाती तूफान पेत्‍थाई के प्रभाव से आंध्र प्रदेश के तटवर्ती जिलों में भारी बारिश हो रही है। कई क्षेत्रों में भारी बारिश और हवाएं वल रही हैं। चक्रवात के कारण फसलों, विशेष रूप से पूर्व गोदावर,ए पश्चिम गोदावरी, कृष्णा और विशाखापत्तनम जिलों में धान को भारी नुकसान पहुंचा है। बंगाल…

Naidu

सभी राजनीतिक दल महिला आरक्षण विधेयक का पारित होना सुनिश्चित करें

सभी राजनीतिक दल सर्वसम्‍मति कायम करके महिला आरक्षण विधेयक का पारित होना सुनिश्चित करें, ताकि महिलाओं को संसद और राज्‍य विधानसभाओं में आरक्षण मिल सके। यह अपील उपराष्‍ट्रपति  एम वेंकैया नायडू ने की है और उन्‍होंने कहा कि पंचायतों और नगर.पालिकाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण सफल साबित हुआ है। उपराष्‍ट्रपति…

Kamalnath

कमलनाथ ने मध्य प्रदेश के 18वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने कांग्रेस विधायक दल के नेता कमलनाथ को मध्य प्रदेश के 18वें मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव बसंत प्रताप सिंह ने किया। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह…

Baghel

भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के तीसरे मुख्यमंत्री के पद की शपथ ली

राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने सोमवार को भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ के नये मुख्यमंत्री के पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्हें रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गई। छत्तीसगढ़ के तीसरे नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्म 23 अगस्त…

Gehlot

गहलोत ने मुख्यमंत्री एवं पायलट ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने सोमवार को जयपुर के अल्बर्ट हॉल पर आयोजित विशेष समारोह में  वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत  को मुख्यमंत्रीऔर सचिन पायलट को उप मुख्यमंत्री  के पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।  गहलोत तीसरी बार राजस्थान के मुख्यमंत्री बने हैं। शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री…

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस स्पष्ट रूप से सरकार बनाने की स्थिति में आगे

दोपहर 2ः15 बजे तक प्राप्त समाचारों के अनुसार छत्तीसगढ़ में कांग्रेस स्पष्ट रूप से सरकार बनाने जा रही है हालांकि वोटों की गिनती अभी भी जारी है वहीं राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनने की संभावना स्पष्ट है लेकिन अभी वोटों की गिनती वह भी चल रही है मध्यप्रदेश में…

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती शुरू

पहले लगभग दो घंटे की मतगणना के परिणामों के अनुसार कांग्रेस राजस्थान, छत्तीसगढ़ में वापसी करती दिखाई दे रही है वहीं मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस आगे दिखाई दे रही है। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती शुरू होगई है। मध्य…

Agni 5

बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि  5 का  सफलतापूर्वक प्रक्षेपण

सोमवार को चंदीपुर द्वीप से तहत अब्दुल कलाम टेस्ट रेंज से स्वदेश निर्मित इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि  5 का  सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया । इस मिसाइल का चौथा सफल परीक्षण है। पहले अग्नि 4 का परीक्षण असफल रहा था। 17 मीटर की लंबाई और 2 मीटर व्यास होने के…

Voters

विधानसभा चुनाव-2018 , राजस्थान में कुल 74.21 प्रतिशत मतदान

राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने जयपुर में बताया कि विधानसभा आम चुनाव-2018 के तहत राजस्थान में कुल 74.21 प्रतिशत मतदान हुआ। उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा मतदान जैसलमेर जिले में 84.66 प्रतिशत हुआ, वहीं सबसे कम मतदान पाली जिले में 64.86 प्रतिशत हुआ। कुमार ने कहा कि अजमेर में…

संसद का मानसून सत्र

संसद का शीतकालीन सत्र मंगलवार, 11 दिसंबर से शुरू होगा, 8 जनवरी तक चलेगा

संसद का शीतकालीन सत्र मंगलवार, 11 दिसंबर से शुरू हो रहा है।  यह सत्र 8 जनवरी,2019 तक चलेगा । समझा जाता है कि लगभग महीनेभर चलने वाले इस सत्र में 20 बैठकें होंगी। इस सत्र के में राज्यसभा में आठ और लोकसभा में 15 महत्वपूर्ण बिल पेश किए जाएंगे। गौर…