Srinagar- Protest shutdown in Kashmir

जम्मू कश्मीर में राष्ट्रपति का शासन लागू, राज्यपाल शासनके छह महीने पूरे

आज मध्यरात्रि से जम्मू- कश्मीर में राष्ट्रपति का शासन लागू कर दिया गया। इस संबंध में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने बुधवार को एक अधिघोषणा पर हस्ताक्षर कर दिये।

जम्मू..कश्मीर में 19 दिसंबर को राज्यपाल शासनके छह महीने पूरे हो गए।

सत्तारूढ़  पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार से  भाजपा ने समर्थन वापस ले लिया था। वहां राजनीतिक उथल-पुथल के बाद राज्यपाल का शासन लागू कर दिया गया जो संवैधानिक तौर पर छह महीने रह सकता है।

इससे पहले, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 19 दिसंबर से आगे राष्ट्रपति शासन की अनुशंसा कर दी।

File photo Srinagar