Hospitals

दिल्ली के सरकारी अस्पतालों के रेजिडेंट्स डॉक्टर हड़ताल पर

दिल्ली के सरकारी अस्पतालों के रेजिडेंट्स डॉक्टर 19 दिसंबर, 2018 से हड़ताल पर जा रहे हैं।

दिल्ली में इस समय 34 एलोपेथिक सरकारी अस्पताल हैं।

रेजिडेंट्स डॉक्टर  के हड़ताल पर जाने से दिल्ली के निवासियों के लिए अस्पतालों की आपातकालीन सेवाएं प्रभावित हो जाएंगी।

रेजिडेंट्स डॉक्टर दिल्ली सरकार के अस्पतालों में सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने की मांग कर रहे हैं।

दिल्ली सरकार द्वारा मांग नहीें मानने के कारण विरोध में रेजिडेंट्स डॉक्टर हड़ताल पर जा रहे हैं।

डॉक्टरों की हड़ताल के कारण अस्पतालों की ओपीडी में आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल का फाइल फोटो

एक सरकारी सूचना के अनुसार दिल्ली में सरकारी एलोपेथिक, आयुर्वेदिक, होम्योपेथिक आदि अस्पतालों में 7 दिसंबर तक 9340 बिस्तरों की व्यवस्था है जिसमें से 6 हजार से अधिक बिस्तर मरीजों के लिए उपलब्ध थे।