Category Archives: समाचार

IFFI 2018 concludes

अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह का ‘सील्ड लिप्स’ के वर्ल्ड प्रीमियर के साथ समापन

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह का 28 नवम्बर, 2018 को गोवा के तेलीगांव स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम में जर्मन फिल्म “शिल्ड लिप्स ” के वर्ल्ड प्रीमियर के साथ शानदार समापन हुआ। समारोह में रूस और युक्रेन की फिल्‍म “डोनबास” को सर्वश्रेष्‍ठ फिल्‍म का स्‍वर्ण मयूर पुरस्‍कार प्रदान किया गया है। जाने-माने पटकथा…

सुनील अरोड़ा 2 दिसम्‍बर को मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त का पद संभालेंगे

राष्‍ट्रपति ने 27 नवंबर को भारत चुनाव आयोग में सबसे वरिष्‍ठ निर्वाचन आयुक्‍त सुनील अरोड़ा को मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त के रूप में नियुक्‍त किया है। सुनील अरोड़ा 2 दिसम्‍बर 2018 को मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त के पद का कार्यभार संभालेंगे। मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त ओम प्रकाश रावत 1 दिसम्‍बर 2018 को  पद…

Rajasthani Dance

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में राजस्थानी कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुतियां 

नई दिल्ली के प्रगति मैदान में सोमवार शाम 38वां भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में राजस्थानी कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां  दी। प्रदेश के विभिन्न अंचलों से आये लोक कलाकारों ने राजस्थान के विश्व प्रसिद्ध लोक नृत्य कालबेलिया, घूमर, तेरह ताली, चरी, बैल नृत्य, मयूर , बृज की होली,चंग ढप आदि लोक नृत्यों के अलावा लोक कलाकारों  लंगा मांगणिहार  का खड़ताल एवं अलवर का भपंग वादन ने भी दर्शकों का मन मोहलिया। कार्यक्रम की शुरुआत जोधपुर से आये रफीक लंगा एवं साथियों द्वारा प्रस्तुत खड़ताल वादन एवं गायन से हुई। अनीशुद्दीन एवं साथी कलाकारों ने चरी नृत्य की प्रस्तुति दी।  चूरू के पाबूसर से आये गोपाल गीला एवं साथियों ने चंग ढप नृत्य पेश किया। इसी प्रकार अलवर के युसुफ खान मेवाती ने भपंग वादन से सभी को आनंदित किया। अंतरराष्ट्रीय कालबेलिया नृत्यांगना श्रीमती गुलाबो की पुत्री सुश्री राखी गुलाबो ने  कालबेलिया एवं घूमर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की तालियां बटोरी। बूंदी के करवर से आये हरि शंकर नागर एवं साथियों ने बैल व कच्छी घोड़ी नृत्य से समा बांधा। पाली के पादरला से आयी श्रीमती दुर्गा देवी एवं साथी कलाकारों ने तेरह ताली नृत्य प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक संध्या का समापन डीग भरतपुर के जितेंद्र पाराशर एवं साथी कलाकारों द्वारा प्रस्तुत मयूर व फूलों की होली नृत्य से हुआ। प्रारम्भ में राज्य की प्रमुख आवासीय आयुक्त श्रीमती शुभ्रा सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। पर्यटन विभाग की अतिरिक्त निदेशक श्रीमती गुंजीत कौर,डप निदेशक दिनेश सेठी एवं राजस्थान सूचना केंद्र के अतिरिक्त निदेशक गोपेन्द्र नाथ भट्ट ने अतिथियों का स्वागत किया।

Amit Shah

देश की राजनीति में जब तक वंशवाद है, युवाओं का भला नहीं हो सकता

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने 27 नवंबर को  राजस्थान के जालौर, सिरोही और पाली में आयोजित विशाल जन-सभाओं को संबोधित किया और कहा कि देश की राजनीति में जब तक वंशवाद है, युवाओं का भला नहीं हो सकता। शाह ने कहा कि विकास पर बहस करने…

Fifth phase _ EVM

मध्य प्रदेश और मिजोरम में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान व्यवस्थाएं पूरी

मध्य प्रदेश और मिजोरम में 28 नवंबर को विधानसभा चुनावों के लिए मतदान की सभी व्यवस्थाएं पूरी हो चुकी हैं। 230 सदस्यीय मध्य प्रदेश विधानसभा और 40 सदस्यीय मिजोरम विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव प्रचार आखिरी शाम खत्म हो गया। राजनीतिक दल अब मतदाताओं को लुभाने के लिए घर-घर जारहे…

M. Venkaiah Naidu

नायडू ने कहा आर्थिक भगोड़ो के प्रत्यर्पण के लिए कार्यनीति तय करें

उपराष्ट्रपति एम वेकैंया नायडू ने संयुक्त राष्ट्र और अऩ्य बहुराष्ट्रीय संगठनों से मांग की हैं कि वे आर्थिक भगोड़ो के प्रत्यर्पण के लिए कार्यनीति तय करें। वे 27 नवंबर को नई दिल्ली में सीआईटीआई हीरक जयंती समारोह के सिलसिले में आयोजित सीआईटीआई ग्लोबल टेक्सटाइल्स सम्मेलन 2018 को संबोधित कर रहे…

Film ‘Sealed Lips’

आईएफएफआई-2018  की समापन फिल्म है ‘सील्ड लिप्स’

‘सील्ड लिप्स’ उस फिल्म का नाम है जो 49 वें भारत के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के समापन समारोह में दिखाई जाएगी। आईएफएफआई-2018  की समापन फिल्में हमेशा महत्व रखती हैं और इसलिए 212 फिल्मों में से प्रत्येक को ध्यान से देखने के बाद जूरी ने ‘सील्ड लिप्स’ को चुना। यह एक…

Rama

अयोध्या में भगवान राम की 221 मीटर ऊंची कांस्य मूर्ति स्थापित की जाएगी

अयोध्या में भगवान राम की 221 मीटर ऊंची कांस्य मूर्ति स्थापित की जाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार ने भगवान राम की भव्य मूर्ति की फोटो जारी की है। यह कांस्य मूर्ति अयोध्या में स्थापित करने का प्रस्ताव है। अतिरिक्त मुख्य सचिव, सूचना अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि  कांस्य मूर्ति की…

Sadhu

अयोध्या में विश्व हिंदू परिषद की धर्म सभा शांतिपूर्वक सम्पन्न

अयोध्या. उत्तर प्रदेश में रविवार को  विश्व हिंदू परिषद द्वारा आहूत धर्म सभा शांतिपूर्वक सम्पन्न होगई। धर्म सभा के मद्देनजर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई जिसमें धर्माचार्यों, संतों, विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों, आरएसएस के स्वयंसेवकों, शिवसेना और बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया था। शहर के किसी भी हिस्से से…

Electronic Voting Machine

नगरपालिका चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर भी नजर

हरियाणा के पांच नगर निगमों व दो नगरपालिकाओं में होने वाले चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जाएगी। नगर निकाय की इन संस्थाओं में 16 दिसबंर 2018 को चुनाव होंगे। प्रदेश के इतिहास में पहली बार नगर निगमों के मेयर का सीधा चुनाव होगा, इससे पहले चुने…

Modi

बीजेपी मिजोरम में सत्ता में आती है तो विकास के लिए काम करेगी

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मिजोरम में बीजेपी सत्ता में आती है तो वह समावेशी विकास के लिए काम करेगी और भ्रष्टाचार मुक्त शासन देगी। वह शुक्रवार को  मिजोरम में लुंगलेई में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। राज्य में इस महीने की 28 तारीख को…

Karachi attack

कराची में चीन के वाणिज्य दूतावास पर आतंकवादियों हमला

पाकिस्तान  के कराची  शहर में शुक्रवार सवेरे चीन के वाणिज्य दूतावास पर हमला करने वाले तीन आतंकवादी सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गये । हमला करने वाले कम से कम तीन आतंकवादी मारे गए हैं। हमले में दो पुलिसकर्मियों की भी मौत होगई है।। आतंकवादियों का यह हमला…

Guru Nanak Dev

अनेक देशो में मनाई जा रही है गुरु नानक देव की 549वी जयंती

गुरु नानक देव की 549वी जयंती कार्तिक पूर्णिमा 23 नवंबर को धार्मिक उत्साह के साथ देश और दुनिया के अनेक देशो में मनाई जा रही है। गुरु नानक देव का जन्म 1469 में  तलवंडी राय भोई (ननकाणा साहिब) में कार्तिक पूर्णिमा के दिन हुआ था, जो अब पाकिस्तान में है। उनके…

terrorist Bikramjit Singh

पंजाब पुलिस ने एक आतंकवादी बिक्रमजीत को गिरफ्तार किया

पंजाब के मुख्यमंत्री कप्तान अमरिंदर सिंह ने बुधवार को कहा कि पुलिस ने अमृतसर के पास एक गांव में ग्रेनेड फेंकने के मामले में शामिल एक आतंकवादी बिक्रमजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। याद रहे रविवार को हुए हमले में तीन लोगों की मौत हो गई थी और कई…

JK Governor

राज्यपाल ने जम्मू कश्मीर विधानसभा भंग करने की घोषणा की

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने जम्मू कश्मीर विधानसभा भंग करने की घोषणा की है। राजभवन से जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। जानकार सूत्रों का कहना है कि राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने 2 दिन पहले प्रधानमंत्री और अमित शाह से भी मुलाकात की थी। जम्मू-कश्मीर में…

IFFI 2018

भारत का 49 वां अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह गोवा में शुरू

भारत का 49 वां अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह (आईएफएफआई) पणजी, गोवा में मंगलवार की शाम को शुरू हुआ। उद्घाटन समारोह पणजी के पास बाम्बोलिम में श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित किया गया था। गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा, सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्धन राठौर, गोवा के कैबिनेट मंत्री सुदीन…

women voters

छत्तीसगढ़ में विधानसभा के लिए लगभग 72 प्रतिशत मतदान

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए 72 निर्वाचन क्षेत्रों में प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लगभग 72 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। मतदान शांतिपूर्ण रहा। ईवीएम में मंगलवार को 1079 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला बंद होगया । आज के मतदान के लिए उन्नीस हजार…

Meena Phadia

छत्तीसगढ़ में दम्पत्ति ने दो दिन के नवजात बच्चे के साथ किया मतदान

छत्तीसगढ़  के  जशपुर जिले में एक दम्पत्ति ने मंगलवार को सवेरे अपने दो दिन के नवजात बच्चे के साथ मतदान किया। विधानसभा निर्वाचन के ठीक पहले पैदा हुए इस बच्चे का नाम उन्होंने ‘विधान’ रखा है। ‘विधान’ का जन्म रविवार, 18 नवम्बर को शाम सात बजे हुआ था। नवापारा गांव की विशेष पिछड़ी…

BASIC countries

जलवायु परिवर्तन से निपटने की ऐतिहासिक जिम्‍मेदारी विकसित देशों पर

” जलवायु परिवर्तन से निपटने की ऐतिहासिक जिम्‍मेदारी विकसित देशों पर है। इसलिए जरूरी है कि विकसित देश अपनी इस जिम्‍मेदारी को जल्‍द से जल्‍द पूरा करें। ” पर्यावरण मंत्री डॉ. हर्षवर्द्धन ने यह विचार मंगलवार को नई दिल्‍ली में आयोजित  ‘बेसिक’  (ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, भारत और चीन) देशों की 27वीं मंत्रिस्‍तरीय बैठक को संबोधित…

IFFI 2018

भारत के 49वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में क्या कुछ है, जानते हैं

पंजिम, गोवा के श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम में मंगलवार से शुरू हो रहे भारत के 49वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह (आईएफएफआई ) में क्या कुछ है,  जानते हैं : दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल पर 4.30 बजे से उद्घाटन समारोह का लाइव प्रसारण होगा और youtube.com/pibindia के यूट्यूब चैनल पर भी लाइव दिखाया…