Category Archives: समाचार

EC

छत्तीसगढ़ में 18 विधान सभा सीटों के लिए 12 नवंबर को मतदान

चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ में 12 नवंबर को होने वाले 18 विधानसभा क्षेत्रों के  मतदान के पहले चरण के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई। राज्य में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। नामांकन के लिए अंतिम तिथि 23 अक्टूबर है। नामांकन पत्रों की जांच 24 अक्टूबर को होगी और…

De Harshvardhan

दिल्‍ली में रानी-झांसी फ्लाईओवर आम जनता के लिए खोल दिया गया

उत्‍तरी दिल्‍ली में महत्‍वाकांक्षी फ्लाईओवर परियोजना, रानी-झांसी ग्रेड सेपरेटर मंगलवार 16 अक्टूबर सेे आम जनता के लिए खोल दिया । छह लेन वाला 1.8 किलोमीटर लंबा ये ग्रेड सेपरेटर तीस हजारी अदालत परिसर के निकट सेंट स्‍टीफन अस्‍पताल को फिल्मिस्‍तान सिनेमा से जोड़ता है। दिल्‍ली के बर्फखाना, डीसीएम चौक, आजाद…

Vladimir Putin

रूसी अर्थव्यवस्था में कृषि एक उच्च तकनीक उद्योग

कृषि,  एक उच्च तकनीक उद्योग में बदल गया है और रूसी अर्थव्यवस्था के चालक के रूप में स्थापित हो गया है।  पिछले साल अकेले अनाज की रिकार्ड तोड़ने वाली 135 मिलियन टन फसल की पैदावार हुई थी  । आज पांच साल में कृषि उत्पादन में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।…

Internet graphic

भारत को इंटरनेट शट डाउन का सामना नहीं करना पड़ेगा

एक शीर्ष सरकारी साइबर सुरक्षा अधिकारी ने कहा है कि वैश्विक आउटेज की रिपोर्ट के दौरान देश में इंटरनेट ब्लैकआउटका कोई डर नहीं है और भारत को किसी भी इंटरनेट शट डाउन का सामना नहीं करना पड़ेगा। मीडिया से बात करते हुए, राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा समन्वयक, गुलशन राय ने कल…

Voter,Srinagar

जम्मू-कश्मीर में पालिका चुनावों के तीसरे चरण में 96 वार्डों में मतदान

जम्मू-कश्मीर में नगरपालिका चुनावों के तीसरे चरण में राज्य में 207 वार्डें में चुनाव होने थे लेकिन अब मतदान केवल 96 वार्डों में हो रहा है।  इनमें 56 जम्मू डिवीजन के सांबा जिले में तथा कश्मीर घाटी के 40 वार्ड  हैं। तीसरे चरण का मतदान शनिवार को सवेरे 6 बजे…

Real estate

दिल्ली के शहरी विस्तार को देखते हुए भूमि नीति में संशोधन, 17 लाख मकान बनेंगे

केन्द्र सरकार ने दिल्ली के शहरी विस्तार को देखते हुए भूमि नीति में संशोधन किया है, इससे 17 लाख रिहायशी मकान बनेंगे। आवास और शहरी कार्य मंत्रालय ने  संशोधित भूमि नीति को अधिसूचित किया है। यह नीति दिल्ली के 95 गांवों में शहरी विस्तार के क्षेत्रों में लागू होगी। इस…

Nirmala

रक्षा सहयोग में फ्रांस के साथ रणनीतिक साझेदारी में भारत प्रतिबद्ध

रक्षा मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन ने  कहा कि उनकी फ्रांस की यात्रा खासतौर से रक्षा सहयोग के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में फ्रांस के साथ रणनीतिक साझेदारी में भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है। श्रीमती निर्मला सीतारमन फ्रांस की रक्षा मंत्री सुश्री फ्रलोरेन्स पार्ली के निमंत्रण पर 10 अक्तूबर से 13…

Storm Luban

चक्रवाती तूफान ‘लुबान’ पश्चिम मध्य अरब सागर के ऊपर कायम

अत्यंत प्रचंड चक्रवाती तूफान ‘लुबान’  पश्चिम मध्य अरब सागर के ऊपर कायम है और पिछले 6 घंटे के दौरान दो किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से उत्तर की दिशा में अग्रसर हो रहा है। चक्रवाती तूफान ‘लुबान’ के  कारण12 अक्टूबर 2018 मध्य रात्रि तक हवा की गति 110- 120 किमी प्रति घंटा से बढ़कर 135 किमी प्रति…

चुनाव आयोग

विधानसभा चुनाव 2018 के दौरान मीडिया के बारे में चुनाव आयोग के निर्देश

छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, मिजोरम और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव 2018 के लिए  चुनाव अवधि के दौरान मीडिया करवेज के बारे में चुनाव आयोग ने आवश्यक निर्देश जारी किये है। निर्वाचन आयोग चुनावों की घोषणा के समय से लेकर उसकी समाप्ति और चुनाव परिणामों की घोषणा होने तक समाचार प्रसारकों…

sentenced

महात्‍मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष में 900 से अधिक कैदियों को विशेष माफी

महात्‍मा गांधी की 150वीं जयंती के कार्यक्रमों के पहले चरण में जेलों में बंद 900 से अधिक कैदियों को विशेष माफी दी गई है। विशेष माफी योजना उन कैदियों के लिए नहीं है जिन्‍हें अपराध के लिए मृत्‍युदंड दिया गया है अथवा मृत्‍युदंड को आजीवन कारावास में बदल दिया गया है।…

Cyclone Titli Nuvvukarevu village

चक्रवात तितली के कारण ओड़िशा सहित पूर्वोत्तर में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि चक्रवाती तूफान तितली के कारण शुक्रवार को ओडिशा के ज्यादातर स्थानों पर वर्षा और दूरदराज के कई इलाकों में भारी और बहुत भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही शुक्रवार को पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा के कई इलाकों में…

GD Agarwal

पर्यावरणविद् जीडी अग्रवाल ने गंगा की सफाई के लिए देह त्याग दी

गंगा की सफाई के लिए 109 दिनों तक उपवास  के बाद पर्यावरणविद्  प्रो. जीडी अग्रवाल ने देह त्याग दी। उत्तराखंड में एम्स ऋषिकेश में दिल का दौरा पड़ने के बाद गुरुवार को पर्यावरणविद् जीडी अग्रवाल का देहांत हो गया। सरकार से गंगा नदी को साफ करने एवं उसमें जल के…

AGJI

सेवानिवृत्‍त वायु सेना अधिकारी ने पत्‍नी की स्मृति में 17 लाख रु स्कूल को दान दिए

भारतीय वायु सेना के सेवानिवृत्‍त अधिकारी विंग कमांडर जे पी बदुनी ने एयर फोर्स गोल्‍डन जुबली इंस्‍टीट्यूट को बतौर दान 17 लाख रुपये दिये जहां उनकी दिवंगत पत्‍नी ने 21 साल तक पढ़ाया था। विंग कमांडर (सेवानिवृत्‍त) जे पी बदुनी भारतीय वायु सेना के एक अनुभवी अधिकारी हैं। उनकी दिवंगत…

Cyclone Titli

प्रचण्ड चक्रवात ‘तितली’ ओडिशा में गोपालपुर के पास पहुंचा

बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्‍य में  प्रचण्ड चक्रवात ‘तितली’ गुरूवार सुबह ओडिशा में गोपालपुर के पास पहुंच गया। अत्‍यंत प्रचंड चक्रवाती तूफान ‘तितली’ पर  विशाखापत्तनम, गोपालपुर और पारादीप में लगाए गए मौसम रडार के जरिए करीबी नजर रखी जा रही है । ओडिशा तट के इस इलाके में 120 किमी प्रति घंटे की…

Storm Titli

ओडिशा और आंध्र के तटीय इलाकों में चक्रवाती तूफान ‘तितली’ की चेतावनी

मौसम विभाग ने ओडिशा के कुछ तटीय जिलों में तथा ओडिशा-आंध्र प्रदेश तट की तरफ बढ़ते चक्रवाती तूफान ‘तितली’ के कारण बुद्धवार और बृहस्पतिवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।  कई स्थानों पर भारी और बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है। मौसम विभाग ने अपने नवीनतम बुलेटिन…

Fire Bhilai Steel Plant TV photo

भिलाई इस्‍पात संयंत्र में आग लगने के कारण  नौ लोगों की मौत

भिलाई स्थित इस्‍पात संयंत्र में आग लगने के कारण  नौ लोगों की मौत हो गई और 14 लोग घायल हुए हैं। यह आग मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे भिलाई स्थित इस्‍पात संयंत्र के कोकओवन बैट्री कॉम्‍पलेक्‍स संख्‍या-11 में लगी। भारतीय इस्‍पात प्राधिकरण (सेल) की ओर से जारी बयान में कहा…

Zika

जयपुर में 29 लोग ज़िका वायरस से पीड़ित, स्थिति नियंत्रण में

जयपुर में 29 लोगों को ज़िका वायरस से पीड़ित पाया गया है। आतंक की कोई जरूरत नहीं है। सरकार के अनुसार सबकुछ नियंत्रण में है। स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने मंगलवार को आश्वासन दिया है कि ज़िका वायरस की स्थिति के बारे में सब कुछ नियंत्रण में है। नड्डा…

Rupee dollar

डॉलर के मुकाबले रुपया गिरते-फिसलते 74.27 के नए निचले स्तर पर

मंगलवार को दोपहर में डॉलर के मुकाबले रुपया गिरते-फिसलते 74.27 के नए निचले स्तर पर जा पहुंचा। कच्चे तेल  फिर से 84 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल उठा और अमेरिकी मुद्रा डॉलर ने और मजबूती दिखाई। सोमवार को रुपया  नीचे और नीचे हो रहा है। भारतीय रिजर्व बैंक ने ब्याज दरें…

Ashwini Kumar

केन्द्र के मंत्री की मांग, उत्‍तराखण्‍ड को हरबल स्‍टेट घोषित किया जाए

केन्द्र सरकार के स्‍वास्‍थ्‍य राज्‍यमंत्री ने उत्‍तराखण्‍ड को ‘हरबल स्‍टेट’ घोषित करने की मांग की है। यह मांग करते हुए केन्द्र सरकार के स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण राज्‍यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने देहरादून में  सोमवार को कहा कि उत्‍तराखण्‍ड में अनमोल एवं दुर्लभ जड़ी-बूटियों के भण्‍डार हैं । (जनसमाचार का सवाल:  मंत्री जी…

Zika

जयपुर में जीका वायरस बीमारी के मामले, लक्षण डेंगू जैसे है

राजस्थान के जयपुर में मच्छरों से होने वाली जीका वायरस बीमारी के कुछ मामले सामने आए हैं। जीका वायरस बीमारी के लक्षण डेंगू जैसे वायरल संक्रमण की तरह है। आईसीएमआर की निगरानी प्रणाली के माध्यम से जयपुर में इस बीमारी के प्रकोप की जानकारी मिली है। जीका वायरस बीमारी, नई बीमारी…