Category Archives: समाचार

ICI

राजनीतिक दलों की पेड न्यूज पर चिंता, अपराध घोषित करने की मांग की

निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव से संबंधित विभिन्न मुद्दों के संदर्भ बुलाई गई बैठक में राजनीतिक दलों ने पेड न्यूज पर चिंता जताई और कहा कि इस पर नियंत्रण के लिए इसे चुनावी अपराध घोषित किया जाना चाहिए। निर्वाचन आयोग ने सोमवार को चुनाव से संबंधित विभिन्न मुद्दों के संदर्भ में…

naidu

साइबर युद्ध के प्रति सचेत रहें और पुलिस बल को सशक्‍त बनाएं

उपराष्‍ट्रपति एम. वेंकैया नायडु ने कहा है कि साइबर युद्ध के इस नये युग में केवल ज्ञान आधारित शक्ति के द्वारा ही इस नये शत्रु से लड़ा जा सकता है। वह सोमवार को नई दिल्ली में पुलिस अनुसंधान और विकास ब्‍यूरो (बीपीआरएंडडी) के 48वें स्‍थापना दिवस के अवसर पर उपस्थित…

atal ji ne kaha to Meghwal

विधानसभा अध्यक्ष को “अटल जी ने कहा “पुस्तक की प्रति भेंट

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल को सोमवार को जयपुर के विधानसभा भवन स्थित उनके कक्ष में संकलनकर्ता, संपादक एवं लेखक बृजेंद्र रेही ने ‘अटल जी ने कहा’ पुस्तक की प्रति भेंट की । विधानसभा अध्यक्ष ने पुस्तक को देखने के बाद  रेही को बधाई देते हुए कहा कि अटल जी…

Muskan Kirar

एशियन गेम्स में मुस्कान का शानदार प्रदर्शन, फाइनल 28 को

जकार्ता एशियन गेम्स में मध्यप्रदेश राज्य तीरंदाजी अकादमी जबलपुर की खिलाड़ी मुस्कान किरार ने वूमेन कम्पाउंड टीम इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को फाइनल में जगह दिलाने में कामयाबी हासिल की। फाइनल 28 अगस्त को होगा। एशियन गेम्स तीरंदाजी में रविवार को भारत और चाइनीज ताइपे के मध्य…

Modi

प्रधान मंत्री मोदी ने कहा  देश बलात्कारियों को बर्दाश्त नहीं करेगा

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देश बलात्कार करने वालों को बर्दाश्त नहीं करेगा और इस संबंध में संसद द्वारा पारित कानून महिलाओं के खिलाफ अपराधों को रोकने में प्रभावी भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा, संसद ने आपराधिक अधिनियम संशोधन विधेयक पारित करके सख्त सजा का प्रावधान किया है…

Naidu

डॉक्टरों को मरीजों से सहानुभूति के साथ बात करनी चाहिए

डॉक्टरों और चिकित्साकर्मियों को मरीजों और उनके परिजनों से सहानुभूति और करूणा के साथ बातचीत करनी चाहिए। यह बात उपराष्ट्रपति एम. वेकैंया नायडु ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में किम्स.आइकॉन अस्पताल का उद्घाटन करने के पश्चात उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कही। नायडु ने कहा कि इस तरह के…

Election commission

चुनाव आयोग ने चुनाव सुधारों पर राजनीतिक दलों की बैठक बुलाई

चुनाव आयोग ने नई दिल्ली में 27 अगस्त, सोमवार को चुनाव सुधारों पर परामर्श के लिए सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तर के राजनीतिक दलों की एक बैठक बुलाई है। बैठक के एजेंडे में चुनावों के दौरान मतदाता सूचियों में पारदर्शिता शामिल है। चुनाव आयोग ने लोकसभा और राज्य…

Atal hi Ne Kaha Rehi

‘अटल जी ने कहा’ पुस्तक का लोकार्पण

नई दिल्ली, 24 अगस्त। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि वाजपेयी जी लीक से हटकर चलने वाले राजनेता के तौर पर जाने जाते हैं। उनके अद्भुत व्यक्तित्व का वर्णन चंद शब्दों की परिधि में संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि वाजपेयी जी का मानना है कि भारत सिर्फ जमीन…

Nayar

दिग्‍गज पत्रकार कुलदीप नैयर का 95 वर्ष की आयु में देहांत

दिग्‍गज पत्रकार,लेखक,मानवाधिकार कार्यकर्ता और राज्‍यसभा के पूर्व सदस्‍य कुलदीप नैयर का 95 वर्ष की आयु में दिल्ली में देहांत होगया। आपातकाल के दौरान 1975 में उन्हें आंतरिक सुरक्षा अधिनियम के तहत जेल में रखा गया था। पत्रकारिता में उनके योगदान के लिए उन्हें 2015 में रामनाथ गोयनका उत्कृष्टता पुरस्कार ‘लाइफटाइम…

Modi in Valsad

रक्षा बंधन के उपहार में एक लाख महिलाओँ को घर मिले

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि वह इस बात से संतुष्ट है कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण  के लाभान्वित एक लाख से अधिक महिलाओँ को रक्षा बंधन के उपहार के रूप में उनके नाम से घर मिले है। उन्होंने गुरूवार को गुजरात के वलसाड जिले के जुजवा गांव में एक…

Jaitley

जेटली ने 3 महीने बाद पुनः वित्त और कॉरपोरेट मंत्रालयों का कार्यभार संभाला

केन्द्रीय मंत्री अरुण जेटली ने तीन महीने से अधिक समय के बाद गुरूवार को वित्त और कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालयों का कार्यभार दोबारा संभाल लिया। जेटली ने कार्यभार संभालने के बाद वित्त सचिव डॉ. हसमुख अधिया, सचिव व्यय ए.एन. झा, सचिव वित्तीय सेवाएं राजीव कुमार, सचिव, कॉरपोरेट मामले, इंजेती श्रीनिवास,…

Fenghe and Modi

चीन के रक्षा मंत्री फेंघे और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात

चीन के रक्षा मंत्री जनरल वीई फेंघे ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। समझा जाता है कि  मुलाकात के दौरान प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वह भारत-चीन संबंधों को दुनिया में स्थिरता के कारक के रूप में देखते हैं। प्रधान मंत्री ने…

Floodwater

केरल ने केंद्र से 2600 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की मांग की

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में केरल सरकार ने केंद्र से 2600 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की मांग करने का निर्णय लिया है। राज्य में बचाव अभियान लगभग पूरा हो गया है किन्तु भूस्खलन के कारण पलक्कड़ में निक्लीयातपैथी अभी भी मुख्यमार्ग से कटा हुआ है।…

PM tribute to Ataljji

सबको साथ लेकर चलने वाले नेता थे अटल बिहारी वाजपेयी

सबको साथ लेकर चलने की जो कला पूर्व प्रधान मंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी में थी उसका अद्भुत नजारा सोमवार की शाम नई दिल्ली में इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में की उनकी याद में आयोजित एक सर्वदलीय प्रार्थना सभा में देखने को मिला। सभा में अटल जी की राजनीतिक विचार धारा  से दूरी…

Bajrang Punia

एशियाई खेलों में पुनिया ने भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता

इंडोनेशिया के जकार्ता में हो रहे 18 वें एशियाई खेलों में बजरंग पुनिया ने पुरुषों के फ्रीस्टाइल 65 किलोग्राम के फाइनल में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। दस मीटर एयर राइफल मिक्‍स्‍ड टीम स्‍पर्धा के फाइनल में रवि कुमार और अपूर्वी चंदेला की जोड़ी ने चार सौ 29…

flood-hit Kerala

केरल में बाढ़ और बारिश में 195 से ज्यादा मौतें, 7 लाख लोग शिविरों में

केरल में भीषण बाढ़ और बारिश से अब तक लगभग 195 लोग मारे गये हैं। केन्द्र और राज्य सरकारो की सभी एजेंसिया बचाव और राहत के अभियान में दिन-रात जुटी हुई हैं। लगभग 5000 राहत शिविरों में 7 लाख से ज्यादा लोग अभी भी शरण लिये हुए हैं।  लाखों लोगों…

Vajpayee ashes immersed

हरिद्वार में गंगा नदी में स्व. वाजपेयी की अस्थियों का विसर्जन 

हरिद्वार में रविवार को गंगा नदी के किनारे, हर की पौड़ी ब्रह्मकुण्ड में  पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियों का विसर्जन किया गया। अस्थिविसर्जन स्व.अटल जी की दत्तक पुत्री श्रीमती नमिता कौल भट्टाचार्य व उनके पति  रंजन भट्टाचार्य, नातिन सुश्री निहारिका भट्टाचार्य, स्व.अटल जी के भांजे अनूप मिश्रा व श्रीमती…

Bhutan King

भूटान  नरेश ने  स्व. वाजपेयी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की

पं. दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय में 17 अगस्त, 2018 को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भूटान के नरेश  जिग्मे खेसर नामग्याल वांग्चुक ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। भूटान  नरेश ने  स्व. वाजपेयी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की श्रद्धांजलि और अंतिम दर्शन के दौरान…

massive rescue operations.

केरल में बारिश का कहर जारी, शनिवार को भारी बारिश की भविष्यवाणी

मौसम विभाग ने शनिवार तक केरल के सभी इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। राज्य में भारी बारिश और बाढ़ से तबाही जारी। पिछले 24 घंटों में कम से कम 59 लोग मारे गए हैं। एक हफ्ते में मरने वालों की संख्या 103 हो…

Atal Ji Ne kaha book civer

‘अटल जी ने कहा’ पुस्तक का लोकार्पण 20 अगस्त को

आगामी 20 अगस्त को वरिष्ठ लेखक, पत्रकार और टीवी निर्माता निर्देशक बृजेन्द्र रेही द्वारा संकलित-संपादित ‘अटल जी ने कहा’ पुस्तक का लोकार्पण किया जा रहा है। हाल ही प्रकाशित इस पुस्तक के लिए दिये गए संदेश में प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधान मंत्री स्व.  अटल बिहारी वाजपेयी के…