Category Archives: समाचार

Modi in Varanasi

डिजिटल इंडिया से सरकारी काम में पारदर्शिता और भ्रष्‍टाचार पर अंकुश लगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि डिजिटल इंडिया लोगों को सुविधा प्रदान करने के अतिरिक्‍त सरकारी कामकाज में पारदर्शिता भी ला रहा है और भ्रष्‍टाचार पर अंकुश लगा रहा है। मोदी ने शनिवार को वाराणसी का दौरा किया और अंतरराष्‍ट्रीय चावल अनुसंधान संस्‍थान का परिसर राष्‍ट्र को समर्पित किया। उन्‍होंने…

Cold wave

देश के कई भागों में कड़ाके की सर्दी और घना कोहरा रहेगा

देश के कई भागों में कड़ाके की सर्दी रहेगी और कुछ इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा। शनिवार को लेह शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 17.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। दिल्ली में आगामी तीन दिनों तक शीत लहर बनी रहेगी और न्यूनतम तापमनन 3 से 5 डिग्री सेल्सियस…

Kamal Nath CM Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश में मंत्रिमण्डल के सदस्यों को विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई

मध्य प्रदेश में मंत्रिमण्डल के सदस्यों को विभागों की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। इस बात का एलान शुक्रवार रात को किया गया। मुख्य मंत्री कमल नाथ ने अपने पास औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग, जनसम्पर्क विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, विमानन विभाग, लोक सेवा प्रबंधन विभाग, अप्रवासी भारतीय विभाग,…

GSLV mk III Courtesy ISRO

भारत पहली बार अपने गगनयान से मानव को पृथ्वी की कक्षा में भेजेगा

भारत पहली बार अपने गगनयान कार्यक्रम के तहत आगामी 40 दिनों में एक मानव को पृथ्वी की कक्षा में भेजेगा। इस मिशन की अधिकतम अवधि सात दिनों की होगी। सरकार ने दस हजार करोड़ रुपये के गगनयान कार्यक्रम के अंतर्गत दो मानवरहित उड़ानें तथा एक मानवचालित उड़ान कार्यक्रम को मंजूरी दी…

मानसून सत्र

लोकसभा में ट्रिपल तालाक बिल पास, 245 सदस्‍यों ने समर्थन 11 ने विरोध किया

लोकसभा ने गुरुवार को ट्रिपल तालाक विधेयक पारित कर दिया। 245 सदस्‍यों ने विधेयक के पक्ष में मतदान किया जबकि 11 वोट इसके विरोध में पड़े। इस विधेयक में तीन बार तलाक एक साथ बोलकर तुरंत तलाक देने को अमान्‍य और अवैध करार दिया गया है। इस विधेयक  में इस…

Rain & Snowfall

उत्तर भारत में कड़ाके की शीत लहर, कीलोंग में तापमान शून्य से नीचे 11.1 डिग्री

उत्तर भारत में कोहरे और कड़ाके की शीत लहर जारी है। लाहौल-स्पीति के कीलोंग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पंजाब, हरियाणाके प्रमुख भागों में शीत लहर की स्थिति गंभीर है। हिमाचल प्रदेश के आदिवासी जिले लाहौल और स्पीति के प्रशासनिक केंद्र कीलोंग…

Gehlot

राजस्थान में मंत्रियों के विभागों का वितरण, गहलोत ने रखें 9 विभाग

राजस्थान में मंत्रियों के विभागों का वितरण कर दिया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने पास 9 विभाग रखें। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने पास 9 विभाग रखें हैं इनमें वित्त, आबकारी, आयोजना, नीति आयोजना, कार्मिक, सामान्य प्रशासन, राजस्थान राज्य अन्वेषण ब्यूरो, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार तथा…

Pasbanewatan

भारत आध्यात्मिक प्रयोगों की भूमि : मौलाना मोहम्मद आजम हशमती

मौलाना मोहम्मद आजम हशमती ने कहा कि भारत आध्यात्मिक प्रयोगों की भूमि रहा है। यह बात पासबाने वतन फाउंडेशन के अध्यक्ष मौलाना मोहम्मद आजम हशमती ने लखनऊ में 26 दिसम्बर को यूपी प्रेस क्लब में “सूफ़ीवाद : आतंकवाद का हल” विषय पर आयोजित संगोष्ठी में कही। यह आयोजन पासबाने वतन…

CAIT

दिल्ली में सीलिंग के ख़िलाफ़ 3 जनवरी को व्यापारियों का विशाल धरना

आगामी 3 जनवरी को दिल्ली में सीलिंग के ख़िलाफ़ व्यापारियों द्वारा एक विशाल धरना दिया जाएगा । यह निर्णय कन्फ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्ज़ (कैट) द्वारा बुधवार को दिल्ली में हुई एक बैठक में दिल्ली के 75 से अधिक प्रमुख व्यापारी संगठनों ने लिया । कैट द्वारा जारी विज्ञप्ति में…

Aadhaar

स्कूलों में प्रवेश के लिए आधार अनिवार्य नहीं : यूआईडीएआई

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण  (यूआईडीएआई) ने स्पष्ट किया है कि छात्र के प्रवेश के लिए स्कूल 12 अंकों के बायोमेट्रिक पहचान को पूर्व शर्त नहीं बना सकते हैं। यूआईडीएआई के सीईओ अजय भूषण पांडे ने मंगलवार को नई दिल्ली में कहा कि प्रवेश के लिए आधार कार्ड मांगना कानून के…

Chhattisgarh cabinet

उद्योग स्थापित नहीं किये जाने के कारण किसानों की जमीन लौटाने का फैसला

टाटा इस्पात संयंत्र के लिए 2008 में अधिग्रहीत की गई जमीन उद्योग स्थापित नहीं किये जाने के कारण किसानों को लौटाने का फैसला मंत्रिमण्डल की पहली बैठक में किया गया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में रायपुर में 25 दिसम्बर 2018 को मंत्रालय महानदी भवन  में केबिनेट  की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बस्तर  जिले  के  लोहांडी  गुड़ा  क्षेत्र में  टाटा इस्पात संयंत्र  के लिए लगभग एक दशक  पहले किसानों की  अधिग्रहित  निजी  जमीन…

Chhattisgarh cabinet

छत्तीसगढ़ में 9 विधायकों को दिलायी गई मंत्री पद की शपथ

रायपुर में 25 दिसंबर को पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित एक समारोह में 9 विधायकों को राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल ने मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी । शपथ लेने वाले मंत्रियों में रविन्द्र चौबे, डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, मोहम्मद अकबर, कवासी लखमा, शिवकुमार डहरिया, श्रीमती अनिला भेड़िया,…

Modi tribute to Atalji

अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई

प्रधानमंत्री  नरेन्‍द्र मोदी ने पूर्व प्रधान मंत्री एवं भारत रत्न स्व.अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘अटलजी को उनके जन्‍मदिन पर श्रद्धां‍जलि अर्पित करता हूं। हम एक ऐसे भारत के निर्माण के लिए अपना संकल्‍प दोहराते हैं, जिसकी उन्‍होंने कल्‍पना…

Rs.100 Vajpayee coin

वाजपेयी की फोटो वाला 100 रुपये का सिक्का, वजन है 35 ग्राम

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की फोटो वाला 100 रुपये का जो  सिक्का जारी किया गया  उस पर उनका नाम हिंदी और अंग्रेजी में अंकित है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की फोटो वाले 100 रुपये के इस सिक्‍के  का वजन 35 ग्राम है और इस पर 1924 एवं 2018…

दुनिया भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है क्रिसमस का त्यौहार

क्रिसमस का त्यौहार 25 दिसंबर को दुनिया भर में धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने लोगों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी हैं। कोविंद ने कहा कि यीशु मसीह शांति,सद्भाव और आशा के प्रतीक थे। नायडू ने कहा…

Atalji

अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि “सदैव अटल” राष्ट्र को समर्पित होगी

भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन 25 दिसंबर,2018 को अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि, “सदैव अटल” भी राष्ट्र को समर्पित होगी। आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा,  समाधि मंच में नौ वर्ग खंड शामिल हैं, जो केंद्र में दीया के साथ छाया…

Rajasthan Cabinet

राजस्थान में 13 केबिनेट एवं 10 राज्य मंत्रियों ने मंत्री पद की शपथ ली

राजस्थान के राज्यपाल  कल्याण सिंह ने सोमवार,24 दिसम्बर को जयपुर  के राजभवन में 13 केबिनेट एवं 10 राज्य मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और मुख्य सचिव  डी.बी. गुप्ता ने शपथ दिलाने के लिए राज्यपाल से आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने मनोनीत मंत्रियों को शपथ दिलाने के लिए…

Gundecha Brothers

संगीत सम्राट तानसेन समारोह 25 से 29 दिसम्बर तक ग्वालियर मे

संगीत सम्राट तानसेन समारोह 25 से 29 दिसम्बर तक उनकी जन्मस्थली ग्वालियर मे आयोजित किया जा रहा है। इस साल 94वें तानसेन समारोह  में देश-दुनिया के सुप्रतिष्ठित गायकों, वादकों की भागीदारी रहेगी। इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन द्वारा स्थापित राष्ट्रीय तानसेन तथा राजा मानसिंह तोमर सम्मान भी प्रदान किए जाएँगे…

Sambit Patra

यूपीए ने 9 हजार टेलीफोन कॉल्स और 500 ईमेल्स हर महीने इंटरसेप्ट किए

“यूपीए सरकार ने खुद कबूल किया था कि वह औसतन 9000 टेलीफोन कॉल्स और 500 ई–मेल्स को हर महीने इंटरसेप्ट करती है, उसकी निगरानी करती है, आम जनता की भाषा में बोलें तो जासूसी करती है।” रविवार को भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करले हुए यह दावा किया है भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ संबित…

Ramvilash,Shah ,Nitish

भाजपा, जदयू और लोजपा के बीच बिहार में सीटों का बंटवारा हुआ

आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा, जदयू और लोजपा के बीच बिहार में सीटों का बंटवारा हो गया। भाजपा और जदयू 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। लोजपा 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस समझौते की सबसे खास बात यह है कि रामविलास पासवान राज्यसभा भेजे जाएंगे। वे लोकसभा…