सरकार को जुलाई 2020 में जीएसटी से 87 हज़ार 422 करोड़ रु. का राजस्व मिला
नई दिल्ली, 01 अगस्त। केन्द्र सरकार को जुलाई 2020 में जीएसटी से 87 हज़ार 422 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। जुलाई, 2020 में सकल जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) राजस्व संग्रह 87,422 करोड़ रुपये का हुआ जिसमें सीजीएसटी 16,147 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 21,418 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 42,592 करोड़ रुपये (वस्तुओं के आयात पर संग्रहीत 20,324 करोड़ रुपये सहित) और उपकर (सेस) 7,265 करोड़ रुपये (वस्तुओं के आयात पर संग्रहीत 807 करोड़ रुपये…



















