COVID-19 updates देश में कोरोनावायर के पुष्ट मामलों की संख्या 10,40,457

COVID-19 updates : देश में कोरोनावायर (COVID-19) के पुष्ट मामलों की संख्या 1040457 हो गई है।

दूसरी ओर भारत में अब तक 1 करोड़ 34 लाख 33 हज़ार 742 लोगों का कोरोना का परीक्षण किया जा चुका हैं।

देश में कोरोनावायरस (COVID-19)  से मरने वालों की तादाद 26,285 हो गई है। 654071 लोग अस्पतालों से ठीक होकर अपने घर लौट गए हैं और अस्पतालों में 3,59,701 लोग इलाज करा रहे हैं।

केन्द्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 18 जुलाई को तड़के 12ः39 बजे जारी आँकड़ों के अनुसार देश में बीते 24 घंटों में 34,452 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हुए हैं। यह अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।

कोरोना (COVID-19) से संक्रमित लोगों की सबसे ज्यादा संख्या 2,92, 589 महाराष्ट्र में है। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 8308 लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि ठीक होने वालों की संख्या 2217 रही है।

बीते 24 घंअे में महाराष्ट्र में 258 लोगों की कोरोना (COVID-19) के कारण मौत हो चुकी है।

तमिलनाडु में अब तक 1,60,907 लोग संक्रमित हुए हैं और दिल्ली में यह संख्या 1,20,107 है।

तमिलनाडु में एक दिन में संक्रमित होने वालों की संख्या 4538 रही है जबकि दिल्ली में यह घटकर 1462 हो गई है।

कर्नाटक में एक दिन में संक्रमित होने वालों की संख्या 3693 तक पहुँच गई।
उत्तर प्रदेश में कोरोना (COVID-19)  से संक्रमितों की कुल संख्या 45,163 हो गई है। उत्तरप्रदेश में पिछले 24 घंटों में 1722 लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 38 लोगों की मौत हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में 24 घंटे में ठीक होने वालों की तादाद 959 रही है।

अन्य राज्यों के आँकड़े नीचे दिये गए हैं:

covid-19COVID-19