covid-19

COVID-19 updates भारत में कोविड-19 के मामले 10 लाख के पार

COVID-19 updates :  भारत में कोविड-19 (COVID-19) के मामले 10 लाख (One Million) के पार होगए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 17 जुलाई को तड़के 12ः16 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोनावायरस के पुष्ट मामलों की संख्या 10,05637 हो गई है।

यह अलग बात है कि देश में कोविड-19 (COVID-19) की कोई दवा न होने के बावजूद अस्पतालों में भर्ती लोगों में से स्वस्थ होने वालों की तादाद 6,36,602 है जो अपने आप में एक रिकार्ड है।

भारत में कोरोना (COVID-19) से मरने वालों (Deaths) की संख्या 25,609 हो गई है।

इस समय भी देश के अस्पतालों में 3,46,036 लोग अपना इलाज करा रहे हैं।

कोरोना (covid-19) से संक्रमितों होने वालों की सबसे अधिक संख्या महाराष्ट्र (Maharashtra) में है, जहाँ अब तक 2,84,281 लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि 11, 194 लोगों की मौत हो चुकी है।

पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में 8641 लोग संक्रमित हुए और 266 लोगों की मौत हो गई है। यहां 24 घंटों में ठीक होने वालों की तादाद भी 5527 रही।

देश में संक्रमित लोगों में दूसरा स्थान तमिलनाडु का है। वहां अब तक 156369 लोग संक्रमित हुए हैं। 24 घंटों में संक्रमित होने वालों की संख्या तमिलनाडु में 4549 रही और 69 लोग मौत के शिकार हुए।

दिल्ली में अब 1,18,645 लोग संक्रमित हो चुके हैं और मरने वालों का आंकड़ा 3545 हो गया है।

पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 1652 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 58 लोगों की मौत हो गई है।

एक चैका देने वाला आंकड़ा कर्नाटक (Karnataka) का है जहां कल एक दिन में 4169 लोग संक्रमित हुए हैं और मरने वालों की संख्या 104 हो गई है।

उत्तर प्रदेश की बात करें तो कल एक दिन में 2058 लोग कोरोना से संक्रमित हुए और 34 लोगों की मौत हुई।

उत्तर प्रदेश में अब तक 43,441 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि ठीक होने वालों की संख्या 26675 तथा है और मौत का आंकड़ा 1046 तक पहुँचा है।

उत्तर प्रदेश में अब तक 13,25,327 कोरोना के परीक्षण किए जा चुके हैं।