Lalji Tondon

मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का 85 वर्ष की उम्र में निधन

लखनऊ/नई दिल्ली, 21 जुलाई (जस)। मध्य प्रदेश के राज्यपाल (Madhya Pradesh Governor )लालजी टंडन ( Lalji Tandon) का 85 वर्ष की उम्र में लखनऊ के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया।

आज सुबह करीब 5.35 बजे मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली।  पिछले कुछ दिनों से किडनी के साथ-साथ उनके लिवर में भी इंफेक्शन हो गया था।

लालजी टंडन ( Lalji Tandon) का जन्म 12 अप्रैल 1935 को हुआ था।

लालजी टंडन कई दिनों से बीमार थे। उनके बेटे आशुतोष टंडन ने ट्वीट करके जानकारी दी ।

लालजी टंडन ( Lalji Tandon) को 11 जून को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

लालजी टंडन ( Lalji Tandon) उत्तर प्रदेश के दिग्गज राजनीतिज्ञ थे और अटल बिहारी वाजपेयी को अपना राजनीतिक आदर्श मानते थे। जिन्होंने मध्य प्रदेश के 22 वें राज्यपाल के रूप में कार्य किया। वह पहले जनसंघ और फिर भारतीय जनता पार्टी के सदस्य रहे।

 हिन्दुस्तान समाचार के अनुसार आशुतोष टंडन ने दूसरा ट्वीट कर जानकारी दी है  कि उनका अंतिम संस्कार राजधानी लखनऊ के चैक स्थित गुलाला घाट पर आज ही अपराह्न 4.30 बजे होगा। इसके पहले स्वर्गीय टंडन के अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर सुबह दस से मध्याह्न 12 बजे तक हजरतगंज के त्रिलोकनाथ रोड स्थित कोठी नं नौ पर रखा जाएगा।
इसके बाद उनका पार्थिव शरीर उनके सोंधी टोला, चैक, लखनऊ स्थित आवास पर जाएगा। वहीं से अपराह्न करीब चार बजे गुलाला घाट के लिए अंतिम यात्रा प्रस्थान करेगी।
आशुतोष टंडन ने अपने ट्वीट में लोगों से अपील की है कि करोना आपदा के कारण सभी लोग शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अपने-अपने घरों से ही बाबूजी को श्रद्धा-सुमन अर्पित करें, जिससे कि शारीरिक दूरी का पालन हो सके।