covid-19

भारत में कोविड-19 के पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक 48,895 मामले

COVID-19 updates :  भारत (India) में कोविड-19 (COVID-19) के मामले पिछले 24 घंटों में  सबसे अधिक 48,895 मामले दर्ज किए गए हैं।

भारत में अब तक 13,37,022 लोग कोविड-19 (COVID-19)से संक्रमित हो चुके हैं जबकि ठीक होने वालों की संख्या 8,50,107 है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 25 जुलाई को तड़के 12ः31 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोनावायरस (Corona in India) के पुष्ट मामलों की संख्या 13,37,022 हो गई है।

यह अलग बात है कि देश में कोविड-19 (COVID-19) की कोई दवा न होने के बावजूद अस्पतालों में भर्ती लोगों में से स्वस्थ होने वालों की तादाद 8,50,107 है जो अपने आप में एक रिकार्ड है।

भारत में कोरोना (COVID-19 in India) से मरने वालों (Deaths) की संख्या 31,406 हो गई है।

इस समय भी देश के अस्पतालों में 4,55,089 लोग अपना इलाज करा रहे हैं।

कोरोना (COVID-19) से संक्रमितों होने वालों की सबसे अधिक संख्या महाराष्ट्र (Maharashtra) में है, जहाँ अब तक 3,57,117 लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि 13,132 लोगों की मौत हो चुकी है।

पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में 9615 लोग COVID-19 से संक्रमित हुए और 278 लोगों की मौत हो गई है। यहां 24 घंटों में ठीक होने वालों की तादाद भी 5716 रही।

देश में संक्रमित लोगों में दूसरा स्थान तमिलनाडु का है। वहां अब तक 1,99,749 लोग संक्रमित हुए हैं। 24 घंटों में संक्रमित होने वालों की संख्या तमिलनाडु में 6785 रही और 88 लोग मौत के शिकार हुए।

दिल्ली में अब 1,28,389 लोग संक्रमित हो चुके हैं और मरने वालों का आंकड़ा 3,777हो गया है।

पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 1025 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 32 लोगों की मौत हो गई है। दिल्ली में मौत का आंकड़ा घटा है।

कर्नाटक (Karnataka)  में  एक दिन में 5007 लोग संक्रमित हुए हैं और मरने वालों की संख्या 110 हो गई है।

उत्तर प्रदेश की बात करें तो कल एक दिन में 2667लोग कोरोना से संक्रमित हुए और 50 लोगों की मौत हुई।

उत्तर प्रदेश में अब तक 60,771 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि ठीक होने वालों की संख्या 37712 तथा है और मौत का आंकड़ा 1348 तक पहुँचा है।

अगर मरने वालों के आंकड़ों को देखा जाए तो देश के 5 राज्य ऐसे हैं जहां पर अभी तक कोरोनावायरस एक भी मौत नहीं हुई है। ये राज्य हैं मणिपुर, नागालैंड, सिक्किम, मिजोरम और अंडमान निकोबार द्वीप समूह है।

जिन राज्यों में 10 से भी कम मौत हुई है उनमें लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव हैं।