Category Archives: विश्व समाचार

विदेशी

विदेशी नागरिक अब 31 अगस्त, 2021 तक भारत में रह सकेंगे

भारत में कोविड -19 के कारण फंसे विदेशी नागरिक अब 31 अगस्त, 2021 तक भारत में रह सकेंगे। इन विदेशी नागरिकों को अपने वीजा के विस्तार के लिए संबंधित एफआरआरओ/एफआरओ में कोई आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी। गृह मंत्रालय ने 4 जून, 2021 को एक विज्ञप्ति में यह जानकारी…

उड़ान प्रशिक्षण संगठन

उड़ान प्रशिक्षण अकादमियां खजुराहो, बेलगावी, जलगांव, कलबुर्गी और लीलाबाड़ी में

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) की उदार उड़ान प्रशिक्षण संगठन (Flying Training Organisation ) नीति के तहत भारत को 8 नई उड़ान प्रशिक्षण अकादमियां मिलने वाली हैं। यह पहल भारतीय उड़ान प्रशिक्षण क्षेत्र को आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत अधिक आत्मनिर्भर बनने में मदद करेगी। उड़ान प्रशिक्षण अकादमियां खजुराहो , बेलगावी, जलगांव, कलबुर्गी और लीलाबाड़ी में…

evapotranspiration

क्या भविष्य में सूखे की अधिक मार झेलनी पड़ सकती है?

क्या भविष्य में लोगों को सूखे (drought) की अधिक मार झेलनी पड़ सकती है? हाँ, ग्लोबल वार्मिंग (global warming) के कारण पृथ्वी का जल चक्र बदल रहा है और अधिक सूखे (drought ) का कारण बन सकता है। यह बात नासा की एक रिपोर्ट में कही गई है जो हाल…

प्रकृति में निवेश

पर्यावरणीय संकटों से निपटने के लिये प्रकृति में निवेश पर बल

संयुक्त राष्ट्र समर्थित एक ताज़ा रिपोर्ट दर्शाती है कि जलवायु परिवर्तन, जैवविविधता और भूमि क्षरण, आपस में जुड़े इन संकटों से सफलतापूर्वक निपटने के लिये, मौजूदा समय से लेकर वर्ष 2050 तक, प्रकृति में कुल आठ ट्रिलियन डॉलर के निवेश की आवश्यकता होगी. गुरुवार , 27 मई,2021 को जारी  ‘State…

द प्रिंस एंड द नाइटिंगेल

अभिषेक भट्ट के उपन्यास ‘द प्रिंस एंड द नाइटिंगेल’ पर बनेगी फिल्म

नीति गोपेन्द्र भट्ट—–अमरीका के न्यूजर्सी  में रहने वाले प्रवासी भारतीय अभिषेक भट्ट के ‘उपन्यास “द प्रिंस एंड द नाइटिंगेल” पर शीघ्र ही एक फिल्म बनेगी। भट्ट का यह पहला उपन्यास है I हार्पर कॉलिन्स द्वारा प्रकाशित इस उपन्यास के बाजार में आते ही इसकी गूंज देश-विदेशों में होने लगी हैं। जाने-माने फिल्म…

covid-19 global

covid-19 global: दुनिया भर में अब तक 16 करोड 22 लाख संक्रमित

covid-19 global: दुनिया भर में कोविड-19 (covid-19) से अब तक 16 करोड 21 लाख 77 हजार 376 लोग संक्रमित होचुके हैं और 33 लाख 64 हजार 178 लोगों की मौत हो चुकी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार दुनिया भर में 11 मई तक एक अरब 26 करोड़ 41 लाख…

भवानी देवी ओलंपिक क्वालीफाई करने वाली भारत की पहली तलवारबाज़ बनी

ओलंपिक खेलों के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली भारतीय तलवारबाज़ बनकर इतिहास रचने वाली तलवारबाज़ भवानी देवी ने कहा कि वह टोक्यो ओलंपिक-2020 में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा,”यह पहली बार होगा जब हमारे देश के ज्यादातर लोग तलवारबाजी देखेंगे और मुझे खेलते हुए देखेंगे,इसलिए मैं उनके सामने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दूंगी। इस वर्ष मार्च में बुडापेस्ट विश्व कप के बाद समायोजित आधिकारिक रैंकिंग (एओआर) पद्धति के माध्यम से कोटा हासिल करने के बाद, चेन्नई की 27 वर्षीय भवानी ने एक लंबी यात्रा के बाद एक बड़ी सफलता हासिल की है। उसने बांस के डंडे से प्रशिक्षण लेकर अपने करियर की शुरुआत की थी। ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली तलवारबाज़ बनने पर उत्साह का भाव भवानी ने नहीं खोया है। मौजूदा कोविड-19 स्थिति को देखते हुए और टूर्नामेंट रद्द होने की संभावना के साथ, भवानी देवी को ओलंपिक खेलों के लिए रवाना होने से पहले इटली में प्रशिक्षण जारी रखने की उम्मीद है। अप्रैल में लक्ष्य ओलंपिक पोडियम योजना में शामिल होने वाली, भवानी अब मई के महीने में तीन-सप्ताह के शिविर में भाग ले रही हैं, जहां वह इटली की राष्ट्रीय टीम के साथ प्रशिक्षण ले रही हैं। भवानी देवी के दिवंगत पिता एक पुजारी थे और माँ एक गृहिणी हैं। भवानी हर कदम पर अपने माता-पिता से मिले समर्थन के लिए आभारी हैं। उन्होंने बुधवार को भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित मीडिया से बातचीत में कहा, “केवल अपने माता-पिता की वजह से, मैं कठिनाइयों को दूर कर आगे बढ़ने में सफल हुई हूँ।” “मेरी माँ ने मुझे हमेशा प्रोत्साहित किया। वह मुझसे हमेशा कहती हैं, “अगर आज अच्छा न  है, तो कल ज़रूर बेहतर होगा। यदि आप 100 प्रतिशत देते हैं, तो आप निश्चित रूप से उसके परिणाम प्राप्त करेंगे।” भवानी देवी ने कहा, “यहां तक ​​  कोविड -19 के उपचार के दौरान भी अस्पताल के बिस्तर से उन्होंने मुझे अपने सपने पर ध्यान केंद्रित करने और घर वापस लौट कर उनकी देखभाल करने की बजाय, बुडापेस्ट विश्व कप में खेलने के लिए कहा था।” भवानी देवी ने कहा कि जब ओलंपिक के लिए योग्यता प्राप्त करना दूर का सपना लग रहा था, तब लोगो ने उससे तलवारबाज़ी जारी रखने से मना कर दिया था, लेकिन उसके माता-पिता ने उसे आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होने कहा, “जब मेरी रैंकिंग योग्यता के करीब नहीं थी, तो लोग पूछते थे कि वह इतना समय क्यों लगा रही है खेल में।वह एक महिला है, वह शिक्षा प्राप्त कर सकती है और कुछ नौकरी पाने की सोच सकती है मुझे बाहर से प्रोत्साहन नहीं मिला, लेकिन मेरी माँ और पिता ने मुझे चिंता न करने के लिए कहा।” खेल मंत्रालय ने 2019-20 में 16.94 करोड़ रुपये के बजट के साथ वार्षिक कैलेंडर ऑफ़ ट्रेनिंग एंड कॉम्पिटिशन (एसीटीसी) के माध्यम से भारतीय तलवारबाज़ी संघ का समर्थन किया है। लक्ष्य ओलंपिक पोडियम योजना-टॉप्स में शामिल होने से पहले, भवानी देवी को एसीटीसी के तहत 20 लाख रुपये का विशेष अनुदान मिलाअब, ओलंपिक तक उसके कोचिंग शुल्क और विशेष उपकरणों की खरीद के लिए, मिशन ओलंपिक सेल द्वारा 19.28 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।

सलाह

covid-19…..काश कि वैज्ञानिकों की सलाह को समझा होता

…..काश कि चुनाव और धार्मिक भावनाओं में उलझी जनता और सरकार ने वैज्ञानिकों की चेतावनियों को समझा होता तो सरकार और लोगों के सामने कोविड-19 की यह भयावह मुसीबत नहीं खड़ी होती जो इस काल की सबसे बड़ी त्रासदी बन गई है। ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, अस्पतालों में सघन देखभाल बेड के लिए…

म्यूटेंट

सार्स-सीओवी-2 के विविध रूप या कोरोना का डबल या ट्रिपल म्यूटेंट क्या है?

देश में कोरोना के भयावह प्रसार के संदर्भ में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा है कि डबल या ट्रिपल म्यूटेंट शब्द बोलचाल के हैं और इनका उपयोग किसी वैरिएंट की विशेषताओं पर जोर देने के लिए किया जाता है। विशेषज्ञों ने कहा है कि विभिन्न मीडिया रिपोर्टों में हाल ही में…

हवाई सेवा

एक दिन में 28 फरवरी को 3.13 लाख से अधिक लोगों ने हवाई यात्रा की

देश के भीतर  एक दिन में 28 फरवरी को 3.13 लाख से अधिक लोगों ने हवाई यात्रा की। केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री ), हरदीप एस पुरी ने कहा कि 28 फरवरी 2021 को 2,353 उड़ानों में घरेलू यात्रियों की संख्या 3,13,668 रही। उन्होंने कहा कि 25 मई 2020 को…

covid-19 vaccine

प्रधान मंत्री मोदी ने दिल्ली के एम्स में कोविड-19 की वैक्सीन लगवाई

प्रधान मंत्री मोदी (PM Modi0 ने दिल्ली के एम्स में कोविड-19 की वैक्सीन (COVID-19 vaccine) लगवाई । उन्होंने  लोगों से टीकाकरण के लिए आगे आने की अपील की। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi)  ने ट्वीट किया कि आज नई दिल्ली के एम्स में कोविड-19 वैक्सीन (covid-19 vaccine) की पहली…

एमज़ोनिया

एमज़ोनिया-वन सहित 19 उपग्रहों काे सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया

ब्राज़ील के एमज़ोनिया-वन सहित 19 उपग्रहों काे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने श्रीहरिकोटा  के सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया। ब्राजील, अमेरिका और भारत के 19 उपग्रहों से लैस भारत का पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल सी-51(पीएसएलवी-सी 51) रॉकेट आज सुबह 10 बजकर 24 मिनट पर…

मंगल पर रोवर

नासा ने रोवर को सफलतापूर्वक लाल ग्रह मंगल पर उतारा

मंगल पर रोवर (Mars Perseverance Rover) : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा द्वारा भेजा गया रोवर अमरीका के समय के अनुसार 18 फरवरी, 2021 को दोपहर 3ः55 बजे (ईएसटी)  मंगल  पर सफलतापूर्वक पर उतार दिया गया। उस समय भारत में 19 फरवरी को सुबह के लगभग 6 बज रहे थे। मानव इतिहास…

डोनाल्ड ट्रम्प

डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी सीनेट में महाभियोग के मुकदमे में बरी

अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप महाभियोग के मुकदमे में बरी होगए। महाभियोग के मुकदमे में बरी हुए डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि आंदोलन अब शुरू हुआ है। डोनाल्ड ट्रम्प को अमेरिका की सीनेट में शनिवार को अमेरिकी कैपिटल पर भीड़ को हमले के लिए उकसाने के एक ऐतिहासिक…

भारत चीन समझौता

भारत चीन समझौता : भारत ने किसी भी क्षेत्र को नहीं खोया

भारत चीन समझौता : नई दिल्ली, 12 फरवरी। रक्षा मंत्रालय ने आज भारत और चीन की सेनाओं बीच हुए समझाौते के बारे में एक बयान जारी कर कहा है कि भारत ने इस समझौते के परिणामस्वरूप किसी भी क्षेत्र को नहीं खोया है। इसके विपरीत, भारत ने एलएसी का पालन…

शहतूत बांध

अफगानिस्तान में भारत द्वारा शहतूत बांध निर्माण के लिए समझौता

अफगानिस्तान में  भारत द्वारा शहतूत बांध  के निर्माण के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर का एक समारोह वीटीसी पर 9 फरवरी 2021 को आयोजित किया गया। भारत – अफगानिस्तान मैत्री बांध [सलमा बांध], जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने जून 2016 में किया था, के बाद यह भारत द्वारा अफगानिस्तान…

ग्लेशियर

ग्लेशियर के टूट कर बहने से उत्तराखंड में भारी तबाही की आशंका

उत्तराखंड के जोशीमठ इलाके में तपोवन के पास एक विशाल ग्लेशियर के टूट कर बहने से नदियों में तूफान आ गया है और भारी तबाही की आशंका है। एनटीपीसी के ऋषि गंगा पावर प्रोजेक्ट में काम कर रहे 50-60 लोगों के लापता होने का समाचार है। उत्तराख्ंड और उत्तर प्रदेश…

विकास

सेंट्रल विस्टा एवेन्यू के विकास का काम शुरू, 608 करोड़ रु. खर्च होंगे

सेंट्रल विस्टा एवेन्यू के विकास का  काम आज  से इंडिया गेट पर शुरू हो गया, इस पर 608 करोड़ रु. खर्च होंगे  । हर साल इस एवेन्यू पर वार्षिक गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया जाता है। सेंट्रल विस्टा एवेन्यू नार्थ और साउथ ब्लाॅक से इंडिया गेट तक शुरू होता है, जिसमें राजपथ, इसके आसपास…

म्यांमार

म्यांमार में सैन्य तख्तापलट की वैश्विक स्तर पर निंदा

म्यांमार में सैन्य तख्तापलट की वैश्विक स्तर पर निंदा की जा रही है। एशियाई मानवाधिकार आयोग ने एक प्रेस रिलीज में मंगलवार को कहा कि आंग सान सू की के नेतृत्व में वैध रूप से चुनी गई सरकार को हटाना भारी जनादेश का अपमान है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस…

अंतर्राष्ट्रीय वन्य जीव तस्कर मुरुगेशन के प्रत्यर्पण का प्रस्ताव भारत पहुँचा

भोपाल,  30 जनवरी। थाईलैण्ड पुलिस से अंतर्राष्ट्रीय वन्य जीव तस्कर मनीवन्नम मुरुगेशन (Manivannan Murugesan) के प्रत्यर्पण का प्रस्ताव भारत सरकार के विदेश मंत्रालय को प्राप्त हुआ है। मध्यप्रदेश  उप वन संरक्षक रजनीश कुमार सिंह ने बताया है कि अंतर्राष्ट्रीय वन्य-प्राणी तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने में मुरुगेशन की गिरफ्तारी काफी महत्वपूर्ण है। अंतर्राष्ट्रीय…