covid-19 vaccine

प्रधान मंत्री मोदी ने दिल्ली के एम्स में कोविड-19 की वैक्सीन लगवाई

प्रधान मंत्री मोदी (PM Modi0 ने दिल्ली के एम्स में कोविड-19 की वैक्सीन (COVID-19 vaccine) लगवाई ।

उन्होंने  लोगों से टीकाकरण के लिए आगे आने की अपील की।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi)  ने ट्वीट किया कि आज नई दिल्ली के एम्स में कोविड-19 वैक्सीन (covid-19 vaccine) की पहली खुराक ली।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी ने टीका लेने के लिए पात्रता वाले सभी लोगों से टीका लगवाने की अपील की है।

उन्होंने कहा यह उल्लेखनीय है कि कैसे हमारे डॉक्टरों और वैज्ञानिकों ने covid-19 के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूत करने के लिए त्वरित समय में काम किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा आइए हम मिलकर भारत को covid-19 मुक्त बनाएं।

पुदुचेरी की सिस्टर पी निवेदा ने मोदी को covid- 19 का टीका दिया। प्रधान मंत्री को असम का गामा पहना देखा जाता हैए जो असम की महिलाओं के आशीर्वाद का प्रतीक है।

उन्हें कई मौकों पर इसे पहने हुए देखा गया है।

प्रधानमंत्री सुबह लोगों को कोई असुविधा न हो इसके लिए सड़कों पर बिना किसी मार्ग की रुकावट के एम्स पहुँचे।