एमज़ोनिया

एमज़ोनिया-वन सहित 19 उपग्रहों काे सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया

ब्राज़ील के एमज़ोनिया-वन सहित 19 उपग्रहों काे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने श्रीहरिकोटा  के सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया।

ब्राजील, अमेरिका और भारत के 19 उपग्रहों से लैस भारत का पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल सी-51(पीएसएलवी-सी 51) रॉकेट आज सुबह 10 बजकर 24 मिनट पर अपने निर्धारित समय पर सफलतापूर्वक श्रीहरिकोटा केन्द्र से अंतरिक्ष में भेज दिया गया।

2021 का भारत का यह पहला अंतरिक्ष मिशन पीएसएलवी रॉकेट के सबसे लंबे अभियानों में से एक है।

अलग होने के चार चरणों के बाद, रॉकेट ने ब्राजील के 637 किलोग्राम वजन के एमज़ोनिया-वन उपग्रह को लॉन्च किया।

एमज़ोनिया-वन राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (INPE) का ऑप्टिकल पृथ्वी अवलोकन उपग्रह है।

एमज़ोनिया-वन  के लॉन्च के बाद  ब्राज़ील के  पूर्व अंतरिक्ष यात्री और विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री मार्कोस कैसर पोर्ट्स ने कहा कि उपग्रह अमेज़ॅन क्षेत्र में वनों की कटाई की निगरानी और ब्राजील के क्षेत्र में विविध कृषि के विश्लेषण के लिए उपयोगकर्ताओं को दूरस्थ संवेदी डेटा प्रदान करके मौजूदा संरचना को और मजबूत करेगा।

आज लॉन्च पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि ब्राजील अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत के साथ काम करने के लिए उत्सुक है।

न्यू स्पेस इंडिया के सीएमडी ने बताया कि जब बाकी दुनिया कोरोना के बादल के नीचे घूम रही थी, तब भारतीय अंतरिक्ष क्षेत्र वर्ष 2021 के नए लॉन्च के लिए जाग गया।

इसरो के अध्यक्ष डॉ. सिवन ने कहा कि अमोनिया को सटीक कक्षा में लॉन्च किया गया।

उन्होंने कहा कि पहली बार ब्राजील के उपग्रह को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में भेजे जाने की खुशी है।