covid-19

covid-19 updates: बीते 24 घंटे में 16,803 नए मामले

covid-19 updates: भारत में कोरोना (covid-19 in India)  के बीते 24 घंटे में 16803 नए मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 27 फरवरी अपराहन 11ः10 पर जारी आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक 1,10,96,440 लोग कोरोना (covid-19) से संक्रमित हो चुके हैं और 1,57,087 लोगों की मौत हो चुकी है।

इस समय देश में 1,61,506 सक्रिय मामले हैं और स्वस्थ होने वालों की तादाद 1,07,73,275 है।

कोरोना (covid-19)  के बीते 24 घंटे में सबसे अधिक नए मामले महाराष्ट्र (Maharashtra) से ही आए हैं वहां 8623 लोग संक्रमित पाए गए हैं जबकि केरल (Kerala) में यह संख्या 3792 है। संक्रमण के नए मामलों में तीसरे स्थान पर पंजाब है जहां से 593 नए मामले सामने आए और 11 लोगों की मौत हुई है। वहीं कर्नाटक में 523 लोग संक्रमित पाए गए और छह लोगों की मौत हुई है।

तमिलनाडु में बीते 24 घंटों में 446 नए मामले सामने आया 5 लोगों की मौत हुई है।

बीते 24 घंटे में दिल्ली में 243 नए मामले सामने आए और तीन लोगों की मौत हुई है। उत्तर प्रदेश में 77 मामले आए और एक की मौत हुई है।

देश में 100 से अधिक कोरोना (covid-19) के नए मामलों वाले राज्य हैं आंध्र प्रदेश 118, पश्चिम बंगाल 210, राजस्थान 102, छत्तीसगढ़ 240, तेलंगाना 178, हरियाणा 199, गुजरात 458।

बीते 24 घंटे में जिन राज्यों या केंद्र शासित प्रदेश से कोरोनावायरस (covid-19) का कोई भी मामला नहीं आया वे हैं दादरा नगर हवेली तथा दमन और दीव, मिजोरम, लद्दाख, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा।

कोरोना के ताजा आंकड़े जानने के लिए कृपया नीचे के लिंक पर क्लिक करें:

https://www.covid19india.org