Category Archives: समाचार

Bhavna

अपहर्ताओं के शिकंजे से छूट भागी मलयाली अभिनेत्री भावना

तिरुवनंतपुरम/कोच्चि, 18 फरवरी | मलयालम फिल्म जगत की अभिनेत्री भावना का शुक्रवार रात कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया था, लेकिन वह किसी तरह उनके शिकंजे से बाहर निकल पाने में सफल रहीं। पुलिस ने कहा कि भावना का जब अपहरण किया गया उस वक्त वह त्रिशूर से कोच्चि लौट…

मोमेंटम झारखण्ड से 6 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा : रघुवर

रांची, 18 फरवरी (फरवरी)। झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि मोमेंटम झारखण्ड वैश्विक निवेशक सम्मेलन को आशातीत सफलता मिली है और इस आयोजन में दुनिया भर की उद्योग–व्यापार बिरादरी, भागीदार राष्ट्रों, भारत सरकार और राज्य की जनता ने हमारी सरकार के संकल्प को मंजबूती दी है | शुक्रवार…

अच्छे किरदार निभाना चाहता हूं : अरबाज

नई दिल्ली, 18 फरवरी | अपनी आगामी फिल्म ‘जीना इसी का नाम है’ के प्रचार में व्यस्त अरबाज खान का कहना है कि एक निर्देशक और निर्माता के तौर पर वह फिल्मों के निर्माण के वक्त बेहद सजग रहते हैं, लेकिन अभिनय के लिए वह अच्छे किरदारों को महत्व देते…

Voters

उप्र चुनाव : तीसरे चरण में 4 लाख से अधिक युवा मतदाता

लखनऊ , 18 फरवरी | उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण का मतदान रविवार को होना है और इस दौरान 12 जिलों की 69 विधानसभा सीटों के लिए सुबह सात बजे से वोट डाले जाएंगे। इस चरण में 2,41,99,448 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं,…

तमिलनाडु में धरने पर बैठे एम.के. स्टालिन

चेन्नई, 18 फरवरी | तमिलनाडु विधानसभा से द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के विधायकों को बाहर निकाले जाने के विरोध स्वरूप शनिवार को पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष एम.के.स्टालिन मरीना बीच पर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के निकट धरने पर बैठ गए। इससे पहले उन्होंने तमिलनाडु के राज्यपाल सी.विद्यासागर राव से…

जब मुख्यमंत्री ने बच्चों को पढ़ाया और बताया भाषा का महत्व

भोपाल, 18 फरवरी (जनसमा)। पाठ पढ़ते, कविता सुनाते, जोड़-घटाना करते और शिक्षाप्रद कहानी सुनते-सुनाते भाँजे-भाँजियाँ और उन्हें ज्ञान-संस्कार की सीख देने का आत्मीय दृश्य शनिवार को भोपाल के शासकीय संजय गांधी माध्यमिक शाला में देखने को मिला, जहाँ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान छात्र-छात्राओं को पढ़ाने शिक्षक के रूप…

Hafiz Saeed

पाकिस्तान : हाफिज सईद का नाम एटीए की चौथी अनुसूची में शामिल

इस्लामाबाद, 18 फरवरी | पाकिस्तान ने आतंकवादी संगठन जमात-उद दावा (जेयूडी) के प्रमुख हाफिज सईद को नजरबंद करने के दो सप्ताह बाद उसका नाम आतंकवाद रोधी अधिनियम (एटीए) की चौथी अनुसूची पर शामिल कर दिया है। डॉन ऑनलाइन के अनुसार, एक अधिकारी ने कहा कि पंजाब सरकार ने सईद और…

प्रतिस्पर्धा में हवाई किराया 30 फीसदी घटा : मंत्री

पणजी, 18 फरवरी | केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्रालय द्वारा वाणिज्यिक विमानन कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित कराने के साथ ही कच्चे तेल की कीमतों में वैश्विक गिरावट के कारण हवाई किराए में 30 फीसदी तक गिरावट आई है। नागरिक विमानन मंत्री अशोक गजपति राजू ने शनिवार को कहा, “अगर हम…

Uttar Pradesh Chief Minister Akhilesh Yadav addresses during a programme in Lucknow on Oct 10, 2016. (Photo: IANS)

उप्र चुनाव : तीसरा चरण रविवार को, सपा के गढ़ में अखिलेश की परीक्षा

लखनऊ, 18 फरवरी | उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण का मतदान रविवार को होना है। इस चरण में मतदान उन क्षेत्रों में होना है, जिन्हें सपा का गढ़ माना जाता है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूरी ताकत झोंक दी है। इन इलाकों में सपा के कद्दावर नेता…

Donald Trump

ट्रंप या मीडिया पर भरोसा, मतदाता विभाजित

वाशिंगटन, 18 फरवरी | फॉक्स न्यूज के एक नए सर्वेक्षण से पता चला है कि अब कहीं अधिक मतदाता सच बोलने को लेकर मीडिया की अपेक्षा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन पर भरोसा करते हैं। सर्वेक्षण के नतीजों में 45 फीसदी मतदाताओं ने लोगों से सच कहने के मामले में व्हाइट…

यूक्रेन में 10 लाख बच्चों को तत्काल सहायता की जरूरत : यूनीसेफ

संयुक्त राष्ट्र, 18 फरवरी। संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनीसेफ) ने शुक्रवार को कहा कि पूर्वी यूक्रेन में छिड़ी लड़ाई के चौथे साल में प्रवेश करने के बीच लगभग 10 लाख बच्चों को तत्काल मानवीय सहायता की जरूरत है, जो पिछले साल के मुकाबले दोगुनी संख्या दर्शाती है। संयुक्त राष्ट्र एजेंसी…

कश्मीर पर वार्ता तत्काल शुरू करे केंद्र : यशवंत सिन्हा

नई दिल्ली, 18 फरवरी | कश्मीर में ‘बिगड़ते हालात’ पर चिंता जताते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने शनिवार को केंद्र सरकार से जम्मू एवं कश्मीर में सभी पक्षों से वार्ता प्रक्रिया शुरू करने को कहा। सिन्हा ने कहा, “हम कश्मीर घाटी के बिगड़ते हालात से बेहद चिंतित हैं।…

पंजाब में 7 किलोग्राम हेरोइन बरामद

अमृतसर, 18 फरवरी | सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) तथा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने एक संयुक्त अभियान में सात किलोग्राम हेरोइन बरामद किया है, जिसकी कीमत 35 करोड़ रुपये है। ये हेरोइन सात पैकेटों में बंद थे। बीएसएफ के उप महानिरीक्षक आर.एस.कटारिया ने कहा, “खुफिया सूचना के आधार पर अमृतसर…

..जब कंगना के मन में सुगंधा को थप्पड़ मारने जैसा खयाल आया

मुंबई, 18 फरवरी| हास्य कलाकार व अभिनेत्री सुगंधा मिश्रा को टीवी शो ‘द वॉइस इंडिया सीजन-2’ में अभिनेत्री कंगना रनौत के सामने उन्हीं का मजाक बनाने के दौरान अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा। राष्ट्रीय पुरस्करा विजेता अभिनेत्री अपनी आगामी फिल्म ‘रंगून’ के प्रचार के सिलसिले में अभिनेता शाहिद कपूर…

प्रियंका गांधी के बेटे का हैदराबाद में आंखों का इलाज हुआ

हैदराबाद, 18 फरवरी | प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा का शनिवार को यहां एल.वी.प्रसाद नेत्र अस्पताल में आंखों का इलाज हुआ। पिछले सप्ताह क्रिकेट खेलते वक्त उनकी आंख में चोट लग गई थी। बंजारा हिल्स स्थित अस्पताल में तीन चिकित्सकों के दल ने रेहान वाड्रा (16) की जांच…

बार्सिलोना ने हार नहीं मानी है : सुआरेज

बार्सिलोना, 18 फरवरी | स्पेन के फुटबाल क्लब बार्सिलोना के खिलाड़ी लुइस सुआरेज का कहना है कि क्लब ने चैम्पियंस लीग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लक्ष्य से अभी हार नहीं मानी है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, लीग के प्री-क्वार्टर फाइनल के पहले चरण के मुकाबले में पेरिस…

शहाबुद्दीन को सीवान जेल से निकाला गया, भेजा जाएगा तिहाड़

पटना, 18 फरवरी| राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के बाहुबली नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन को सर्वोच्च न्यायलय के आदेश पर दिल्ली की तिहाड़ जेल भेजे जाने को लेकर शुक्रवार देर रात सीवान जेल से निकाला गया। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर शहाबुद्दीन को…

अखिलेश यादव ने पहले ही हार मान ली : अमित शाह

गोरखपुर, 18 फरवरी| उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान रविवार को होगा। इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ गठबंधन कर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने…

‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ से बहुत कुछ सीखा : ऋचा

मुंबई, 18 फरवरी| अभिनेत्री ऋचा चड्ढा का कहना है कि ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ से उन्होंने अभिनय के बारे में बहुत कुछ सीखा। अनुराग कश्यप निर्देशित फिल्म में ऋचा को नगमा खातून की भूमिका में देखा गया था। ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ और इसके सीक्वल ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर-2’ को विशेष तौर पर…

नोटबंदी के कारण औद्योगिक वृद्धि दर नकारात्मक : राजीव बजाज

मुंबई, 17 फरवरी | उद्योगपति राजीव बजाज ने शुक्रवार को उद्योग में दोहरे अंकों की नकारात्मक वृद्धि दर और रोजगार खत्म होने के पीछे सरकार की नोटबंदी को जिम्मेदार ठहराया। दोपहिया और तिपहिया वाहनों की प्रमुख कंपनी, बजाज ऑटो के प्रबंध निदेशक राजीव ने एनडीटीवी प्रॉफिट के साथ एक साक्षात्कार…