Category Archives: समाचार

मोदी ने 11 हजार से अधिक दिव्यांगों के बीच जन्मदिन मनाया

नवसारी (गुजरात), 17 सितम्बर | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 हजार से अधिक दिव्यांगों के बीच अपना 66वां जन्मदिवस मनाते हुए देश से पूछा कि क्या उनके पहले किसी प्रधानमंत्री कभी इस तरह से अपना जन्मदिन मनाया था? प्रधानमंत्री का जन्मदिवस समारोह दक्षिण गुजरात के इस शहर में मनाया जा…

गुरू गोबिन्द सिंह जी की 350वीं जयंती समारोह के लिए उच्च स्तरीय बैठक

गुरू गोबिन्द सिंह जी की 350वीं जयंती समारोह के लिए उच्च स्तरीय बैठक

शिमला, 17 सितंबर (जस)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने गुरू गोबिन्द सिंह जी की 350वीं जयंती समारोह आयोजित करने के लिए शनिवार को यहां बुलाई गई उच्च स्तरीय समिति बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सरकार समारोह को सफल बनाने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगी।…

मप्र : कुष्ठ रोग पीड़ितों को मिलेंगे पाँच हजार रुपये प्रति माह

कुष्ठ रोग पीड़ितों को मिलेंगे पाँच हजार रुपये प्रति माह : शिवराज

भोपाल, 17 सितंबर (जस)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पीड़ित मानवता की सेवा ही भगवान की सेवा है। पीड़ितों की सेवा के लिये राज्य सरकार कृत संकल्प है। उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोग पीड़ित व्यक्तियों की पुनर्वास राशि एक हजार से बढ़ाकर पाँच हजार रुपये…

तीन हजार महिलाओं को रसोई गैस कनेक्शन देंगे रमन सिंह

तीन हजार महिलाओं को रसोई गैस कनेक्शन देंगे रमन सिंह

रायपुर, 17 सितंबर (जस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह 18 सितम्बर को गरियाबंद जिले का दौरा करेंगे। डॉ. सिंह ग्राम धुरसा (विकासखण्ड फिंगेश्वर) में आयोजित कार्यक्रम में जिले के विकास के लिए लगभग 195 करोड़ रूपये के 81 विभिन्न निर्माण कार्यो का लोकार्पण, भूमिपूजन एवं शिलान्यास करेंगे साथ ही…

महानदी के पानी पर किसी भी तरह का विवाद अनावश्यक : रमन

रायपुर, 17 सितंबर (जस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि महानदी पर छत्तीसगढ़ में निर्मित सभी जल परियोजनाएं केन्द्र सरकार के निर्धारित मापदंडो और नियमों के अनुरूप है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पूरी पारदर्शिता के साथ अपनी जल परियोजनाओं पर कार्य कर रहा है और इससे…

मध्यप्रदेश के हर जिले में होगा दिव्यांग बच्चों का एक विद्यालय : शिवराज

भोपाल, 17 सितंबर (जस)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि दिव्यांग बच्चों के लिये स्टेट रिसोर्स सेंटर स्थापित किया जायेगा। साथ ही हर जिले में एक विद्यालय स्थापित किया जायेगा। दिव्यांग बच्चों को प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी में मदद की जायेगी। उनके लिये संचालित निरामय स्वास्थ्य…

राजस्थान के ड्राइविंग स्कूलों को पीपीपी से संचालित करने के निर्देश

जयपुर, 16 सितम्बर (जस)। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने राज्य के सभी ड्राइविंग स्कूलों और ड्राइविंग ट्रेक का ऑटोमेशन और एकीकरण कर सार्वजनिक-निजी सहभागिता (पीपीपी) से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जयपुर सहित राज्य के सभी संभागीय मुख्यालयों पर सार्वजनिक यातायात व्यवस्था की समीक्षा कर इसे आमजन के…

पत्रकार टीका-टिप्पणी करते समय देश हित को सर्वोपरि रखें : राठौड़

जयपुर, 17 सितम्बर (जस)। केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता स्वस्थ लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था के लिये अति आवश्यक है एवं  शासन के सुव्यवस्थित संचालन में इसकी अहम् भूमिका है। उन्होंने पत्रकारों का आह्वान किया कि वे किसी भी मसले पर टीका-टिप्पणी करते…

छत्तीसगढ़ में इनामी समेत 2 नक्सली गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में इनामी समेत 2 नक्सली गिरफ्तार

जगदलपुर, 17 सितंबर । छत्तीसगढ़ में नारायणपुर जिला पुलिस ने सर्चिग के दौरान ग्राम कुइनार के जंगल में जनताना सरकार के अध्यक्ष सहित दो नक्सलियों को धर दबोचा। गिरफ्तार एक नक्सली पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित है। पुलिस ने गिरफ्तार नक्सलियों के कब्जे से भरमार बंदूक, टिफिन बम…

चाचा को संगठन के काम में पूरा सहयोग दूंगा : अखिलेश

लखनऊ, 17 सितंबर | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को प्र्दशन कर रहे अपने समर्थकों को नसीहत देते हुए कहा कि वे किसी तरह का विरोध प्रदर्शन न करें। उनके सामने विधानसभा चुनाव जैसी बड़ी चुनौती है, इसीलिए उनको जनता के बीच जाना चाहिए। अखिलेश ने यह…

रामपाल ने दिया सर्वश्रेष्ठ, पर नहीं ला पाए पदक

रियो डी जनेरियो, 17 सितम्बर | ब्राजीलियाई महानगर रियो डी जनेरियो में चल रहे पैरालम्पिक खेलों-2016 में भारतीय पैरा-एथलीट रामपाल चहर ने ऊंची कूद स्पर्धा (टी 47) के फाइनल में छठा स्थान हासिल किया। रामपाल ने शुक्रवार को हुए फाइनल मुकाबले में 1.93 मीटर की कूद लगाई, जो उनका व्यक्तिगत…

अश्विन के साथ मेरे तालमेल से टीम को फायदा होगा : साहा

कोलकाता, 17 सितम्बर | भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा अपनी टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के साथ अपने तालमेल से खुश हैं। साहा को उम्मीद है कि दोनों खिलाड़ियों के बीच बना बेहतर सामंजस्य भविष्य में टीम के लिए फायदेमंद साबित होगा। भारत को अगले सप्ताह…

जो करता हूं उसका आनंद उठाता हूं : प्रकाश झा

विदेशों में शूटिंग करना कम खर्चीला : प्रकाश झा

नई दिल्ली, 17 सितम्बर | अपनी अधिकतर फिल्मों की शूटिंग महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में करने वाले फिल्मकार प्रकाश झा का कहना है कि भारत की तुलना में विदेशों में शूटिंग करना कम खर्चीला होता है। पीएचडी चैंबर द्वारा शुक्रवार को आयोजित ‘फिल्म टूरिज्म-इंडिया : द फोकल हब’ के सम्मेलन में…

इंडिया रनवे वीक में रैंप पर छा गईं मंदना करीमी

नई दिल्ली, 17 सितम्बर | इंडिया रनवे वीक के सातवें संस्करण के पहले दिन का खूबसूरत अंत ‘स्टूडियो ए वी’ के डिजाइनरों गौरव और नितेश के लिए शोस्टॉपर बनकर अभिनेत्री मंदना करीमी ने किया। वह खूबसूरत मुस्कान और आत्मविश्वास के साथ रैंप पर चलीं। गौरव और नितेश ने इस फैशन…

भारतीय गंभीरता से ले लेते हैं कटाक्ष : फराह खान

मुंबई, 17 सितम्बर | नृत्य निर्देशक और फिल्मकार फराह खान का कहना है कि भारतीय कटाक्ष नहीं समझते। उनका कहना है कि वह खुद भी कई बार इसका शिकार हो चुकी हैं। फाइल फोटो:आईएएनएस  फराह ने आईएएनएस से कहा, “मेरे लिए (बॉलीवुड में) जैसी हूं वैसा ही व्यवहार करना मुश्किल…

ट्रंप ने माना, अमेरिका है ओबामा का जन्मस्थान

वाशिंगटन, 17 सितम्बर । अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने आखिरकार यह बात मान ली है कि देश के पहले अफ्रीकी-अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का जन्म अमेरिका में ही हुआ था। वाशिंगटन डी.सी में अपने नए लग्जरी होटल के प्रचार…

रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे ने ग्रहण किया अर्जुन अवार्ड

नई दिल्ली, 17 सितम्बर | युवा मामले एवं खेल मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विजय गोयल ने शुक्रवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे को अर्जुन अवार्ड प्रदान किया। रोहित को साल 2015 और रहाणे को साल 2016 के लिए यह पुरस्कार दिए गए। पत्र…

हां, मैं छेड़छाड़ की शिकार रही हूँ : तापसी पन्नू

मुंबई, 17 सितम्बर | अभिनेत्री तापसी पन्नू का कहना है कि वह भी छेड़छाड़ का शिकार रही हैं और उनके पहनावे पर उनके माता-पिता ने भी सवाल किए थे। शहरों में महिलाओं के खिलाफ अपराधों को दर्शाती फिल्म ‘पिंक’ में तापसी को मुख्य भूमिका में देखा जा रहा है। यहां…

चालू वित्त वर्ष में सरकारी बैंकों का मुनाफा घटा

नई दिल्ली, 17 सितम्बर | चालू वित्त वर्ष में सरकारी बैंकों का मुनाफा कुल मिलाकर 35,000 करोड़ रुपये रहा है, लेकिन बुरे कर्जो के कारण उनकी कमाई घटकर महज 222 करोड़ रुपये रह गई है। केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को यह बात कही। जेटली ने सरकारी बैंकों और…

सरकार सिनेमाघरों में फिल्म से पहले राष्ट्रगान बजाना अनिवार्य करे

नई दिल्ली, 17 सितंबर | मेगास्टार अमिताभ बच्चन और फिल्मकार शूजित सरकार का कहना है कि वे चाहते हैं कि सरकार भारतीय सिनेमाघरों में फिल्म दिखाए जाने से पहले राष्ट्रगान बजाना अनिवार्य कर दे। अमिताभ अभिनीत फिल्म ‘पिंक’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म ‘लव डे’ से बॉलीवुड में…