Category Archives: समाचार

महिला प्रधान कृषि उपकरण तैयार करेगी सरकार

इमरान खान=== नई दिल्ली, 23 जून | पुरुष शहरों का रुख कर रहे हैं और महिलाओं को गांवों में अकेले रहना पड़ रहा है। इससे कृषि पर असर पड़ रहा है क्योंकि महिलाओं को खेती के लिए जरूरी भारी कृषि उपकरणों का उपयोग करने में दिक्कत आ रही है। लेकिन…

मध्यप्रदेश पर्यटन पर केन्द्रित स्कूल क्विज प्रतियोगिता

भोपाल, 23 जून (जनसमा)। मध्यप्रदेश में मध्यप्रदेश पर्यटन पर केन्द्रित स्कूल क्विज प्रतियोगिता 23 जुलाई, 2016 को होगी। स्कूल के विद्यार्थियों को प्रदेश के पर्यटन-स्थलों और ऐतिहासिक महत्व की धरोहरों से अवगत करवाकर जागरूक बनाना प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य है। प्रतियोगिता में जिला-स्तर पर शासकीय एवं निजी विद्यालय के कक्षा-…

नई शिक्षक स्थानांतरण नीति-2016 अध्यापकों की सुविधा के लिए : शर्मा

चंडीगढ़, 23 जून (जनसमा)। हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा है कि नई शिक्षक स्थानांतरण नीति-2016 अध्यापकों की सुविधा के लिए बनाई गई है। इस नीति के तहत अध्यापकों को अपनी मनपसंद के स्टेशन मिल सकेंगे। उन्होंने बताया कि अध्यापकों का सारा रिकार्ड ऑनलाइन किया जा रहा है ताकि भविष्य…

हरियाणा में मौके पर ही निपटाई जाएंगी बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतें

चण्डीगढ़, 23 जून (जनसमा)। हरियाणा सरकार जनप्रतिनिधियों की सहभागीदारिता से बिजली उपभोक्ताओं की विभिन्न शिकायतों का मौके पर ही निपटान सुनिश्चित करने के दृष्टिगत बिजली निगमों के सभी उपमंडल कार्यालयों में बिजली समितियां गठित करेगी। यह जानकारी बुधवार को यहां हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई बिजली निगमों…

कपड़ा पैकेज से बढ़ेगा रोजगार : सीतारमन

नई दिल्ली, 23 जून | सरकार द्वारा कपड़ा उद्योग को दिए गए पैकेज से क्षेत्र का विकास होगा, रोजगार सृजन में मदद मिलेगी और निर्यात बढ़ेगा। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री निर्मला सीतारमन गुरुवार को यहां एक कार्यक्रम के इतर मौके पर संवाददाताओं से कहा, “इस क्षेत्र में देश को काफी लाभ…

अरविंद सुब्रमण्यम को हटाने की मांग स्थगित कर दूंगा : स्वामी

नई दिल्ली, 23 जून | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने गुरुवार को कहा कि वह मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) अरविंद सुब्रमण्यम को हटाने की मांग ‘स्थगित’ कर देंगे और उन घटनाओं के होने का इंतजार करेंगे जिनसे उनके आरोप सही साबित हो जाएं। स्वामी ने एक ट्वीट…

मानसिक थकान भगाने के लिए भी फेसबुक देखते हैं कर्मचारी

न्यूयार्क, 23 जून | बॉस लोग कृपया ध्यान दें। अगली बार अगर आप अपने किसी कर्मचारी को फेसबुक देखने में तल्लीन पाएं तो उसका असल मतलब यह है कि आपका वह कर्मचारी काम से होने वाली मानसिक थकान को दूर भगाने का प्रयास कर रहा है। एक शोध के मुताबिक…

मध्य एशिया की सबसे लंबी सुरंग के उद्घाटन के गवाह बने शी, करीमोव

ताशंकद, 23 जून । उज्बेकिस्तान दौरे पर पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और उनके उज्बेक समकक्ष इस्लाम करीमोव देश में मध्य एशिया की सबसे लंबी कामचिक सुरंग के उद्घाटन का गवाह बने। उन्होंने इस उद्घाटन समारोह को एक वीडियो लिंक के जरिये ऑनलाइन देखा और इसकी प्रशंसा की। दोनों…

पाकिस्तान में योग की अलख जगा रहा है एक मुसलमान

आदिल मीर=== योग की दुनिया में पाकिस्तान ने एक ऐसा योगी पैदा किया है, जो तमाम चर्चाओं से दूर योग की अलख जगा रहा है। इस योगी का नाम शमशाद हैदर है और अब लोग इसे योगी हैदर के नाम से बुलाते हैं। एक ऐसे देश में जहां इस्लामिक कट्टरपंथी योग…

सलमान के खिलाफ कानपुर, लखनऊ में परिवाद दायर

लखनऊ, 23 जून | बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। दुष्कर्म को लेकर दिए गए विवादित बयान को लेकर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व कानपुर की अदालतों में उनके खिलाफ परिवाद दायर किया गया है। सामाजिक कार्यकर्ता रफात जमाल ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) के समक्ष…

भारत, चीन के बीच वित्तीय बैठक रद्द

बीजिंग, 23 जून | भारत और चीन के बीच आर्थिक एवं वित्त क्षेत्रों पर 27 जून होने वाली चर्चा रद्द हो गई है। एक आधिकारिक सूत्र ने आईएएनएस को बताया “यह बैठक रद्द हो गई है।” भारत, चीन की सचिव स्तर की वार्ता 27 जून को होनी थी। यह बैठक…

मप्र सरकार की नजर राजे-रजवाड़ों की जमीन पर

भोपाल, 23 जून | मध्य प्रदेश सरकार की नजर अब राजे-रजवाड़ों की जमीन पर है और वह इन वगरें की जमीन को लेकर चल रहे विवादों को जल्दी निपटाने की तैयारी में है। राज्य के राजस्व मंत्री रामपाल सिंह ने विभाग की समीक्षा बैठक में साफ तौर पर कहा कि…

भारत ब्रेक्सिट से निपटने के लिए तैयार : वित्त मंत्रालय

नई दिल्ली, 23 जून | वित्त मंत्रालय ब्रिटेन में यूरोपीय संघ (ईयू) का सदस्य बने रहने या उससे बाहर निकलने (ब्रेक्सिट) से जुड़े घटनाक्रमों पर नजर बनाए हुए है। एक शीर्ष अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि इस संबंध में किसी भी तरह की अस्थिरता को संभालने के लिए भारत…

शादी-शुदा महिलाएं एक-दूसरे की मांग में सिंदूर लगाती हुई

अगरतला में 23 जून 2016 को शादी-शुदा महिलाएं एक-दूसरे की मांग में सिंदूर लगाती हुई। इस त्यौहार को अबूबाची त्यौहार कहते हैं। यह त्यौहार मानसून के दौरान मनाया जाता है। परंपरा अनुसार इस त्यौहार में शादी-शुदा महिलाएं एक-दूसरे की मांग में सिंदूर भरकर सुखद और लंबे वैवाहिक जीवन के लिए…

छत्तीसगढ़ में बारह साल पुरानी बसों और ट्रकों को नहीं मिलेगा परमिट

रायपुर, 23 जून (जनसमा)। छत्तीसगढ़ सरकार पर्यावरण की सुरक्षा के लिए यह निर्णय भी लिया है कि बारह साल से अधिक पुरानी बसों और दस वर्ष से पुराने ट्रकों को कोई परमिट नहीं दिया जाएगा। बसों के परिचालन मार्गो की लम्बाई चाहे कितनी भी हो। लंबी दूरी के मार्गों पर बारह वर्ष से…

ब्रिटेन में यूरोपीय संघ पर जनमत संग्रह के लिए मतदान जारी

लंदन, 23 जून (आईएएनएस)| ब्रिटेन के यूरोपीय संघ (ईयू) में बने रहने या उससे बाहर निकलने पर गुरुवार को कराए जा रहे जनमत संग्रह के लिए मतदान जारी हैं। ‘बीबीसी’ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस जनमत संग्रह में रिकॉर्ड 46,499,537 लोगों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। फोटो: ब्रिटेन के…

Fee

मध्यप्रदेश में कमजोर वर्ग के बच्चों को निजी स्कूलों में दिया जाएगा प्रवेश

भोपाल, 23 जून (जनसमा)। मध्यप्रदेश सरकार ने बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत सत्र 2016-17 हेतु गैर अनुदान प्राप्त निजी विद्यालयों में 25 प्रतिशत निःशुल्क प्रवेश वंचित समूह एवं कमजोर वर्ग के बच्चों को दिए जाने हेतु…

चीन में उद्योगपतियों से मिलेंगे शिवराज

भोपाल, 23 जून (जनसमा)। मध्यप्रदेश में निवेश को लेकर चीन के उद्योगपतियों और निवेशक कंपनियों के उत्साह को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 24 जून को औद्योगिक शहर शेनज़ेन में उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे और प्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। चौहान 25 जून की रात्रि में…

चारधाम यात्रा बाधित, राष्ट्रपति भी नहीं कर पाए दर्शन

देहरादून, 23 जून | तेज बारिश और खराब मौसम की वजह से वार्षिक चारधाम यात्रा बाधित हो गई है, जिसके तहत श्रद्धालु केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री के दर्शन करते हैं। मौसम खराब होने के कारण श्रद्धालु जगह-जगह फंसे रहे। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी दर्शन नहीं कर पाए। इलाके में…

अपने दम पर पहचान बनाने का गर्व है : अनुष्का

मुंबई, 23 जून | सैन्य परिवार में जन्मी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने पहले मॉडलिंग और उसके बाद अभिनय में कदम रखा। फिल्म जगत में उन्होंने अपने दम पर पहचान बनाई, जिसका उन्हें उन्हें गर्व है। अनुष्का का मानना है कि उन्होंने बॉलीवुड में अपनी छवि खुद बनाई है और इस…