Category Archives: समाचार

श्रमिकों के कल्याण की योजनाएँ बनाई जाएं : शिवराज

भोपाल, 03 फरवरी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि श्रमिकों के हकों का संरक्षण करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। श्रमिकों की पंचायत बुलाकर उनकी राय से उनके कल्याण की योजनाओं को और सशक्त बनाया जायेगा। योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिये श्रम विभाग के सभी…

विमुक्त, घुमक्कड़ और अर्द्ध-घुमक्कड़ जातियों का विस्तृत सर्वे हो: शिवराज

भोपाल, 03 फरवरी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिये हैं कि प्रदेश के सभी जिलों में विमुक्त, घुमक्कड़ और अर्द्ध-घुमक्कड़ जातियों का विस्तृत सर्वे करवायें। पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति वितरण की लगातार मॉनीटरिंग करें। मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्द्ध-घुमक्कड़ जाति…

नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं : वीरभद्र

शिमला, 03 फरवरी। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने, विशेषकर राज्य के सीमांत क्षेत्रों में अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी पर अंकुश के लिए प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि युवा नशे का शिकार बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवा स्वस्थ समाज के…

हिमाचल में उचित दरों पर उपलब्ध हैं एलईडी बल्ब

शिमला, 03 फरवरी। हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में केन्द्र प्रायोजित घरेलू कुशल प्रकाश कार्यक्रम (डीईएलपी) योजना के क्रियान्वयन में अनियमितताओं को लेकर कुछ समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों का पुरजोर खण्डन किया है। प्रदेश सरकार केे एक प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि ये आरोप पूरी तरह से निराधार…

खोपरा के न्यूनतम समर्थन मूल्योंमें बढ़ोतरी

नई दिल्ली, 03 फरवरी ।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों पर कैबिनेट समिति (सीसीईए) ने 2016 सीजन के लिए खोपरा के न्यूनतम समर्थन मूल्यों (एमएसपी) में बढ़ोतरी को अपनी मंजूरी दे दी । यह निर्णय कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (सीएसीपी) की सिफारिशों पर आधारित है। सीएसीपी, जो…

विभिन्न कल्याण बोर्ड बैठकों की अध्यक्षता करेंगे वीरभद्र

शिमला, 03 फरवरी। हिमाचल प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह धर्मशाला में 9 फरवरी से 12 फरवरी, 2016 तक आयोजित होने वाली विभिन्न कल्याण बोर्डों की बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। उन्होंने कहा कि हि.प्र. अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण बोर्ड की बैठक 9 फरवरी, 2016…

राजस्थान को मिले पेयजल कार्यक्रमों के लिए विशेष पैकेज : माहेश्वरी

जयपुर, 03 फरवरी। राजस्थान की जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री किरण माहेश्वरी ने केन्द्र सरकार से राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के अन्तर्गत राजस्थान को प्रति वर्ष 7275 करोड़ रूपये के हिसाब से दस वर्षो के लिए 72 हजार 750 करोड़ रूपये का विशेष पैकेज प्रदान करने का आग्रह किया है। उन्होने कहा…

राजस्थान : ग्रामीणों की हिम्मत के आगे झुका पहाड़

जयपुुर, 3 फरवरी। राजस्थान के बांसवाड़ा के हिम्मतपुरा गांव के लिए बुधवार का दिन ऐतिहासिक रहा जहाँ ग्रामीणों की हिम्मत के आगे बदलाव का ऐसा सुनहरा मंजर सामने आया कि सब देखते ही रह गए। मौका था मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के अन्तर्गत सामूहिक श्रमदान का। ग्रामीणों ने अपने गाँव की पहाडिय़ों से…

पिछले दो वर्षों में राजस्थान में शिक्षा का स्तर तेजी से सुधरा : देवनानी

जयपुर, 3 फरवरी। राजस्थान के अजमेर जिले के प्रभारी एवं शिक्षा राज्य मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी ने कहा कि राजस्थान शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति की ओर अग्रसर है। प्रदेश में दो सालों में शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। अभिभावक निजी के बजाय अपने बच्चों को सरकारी…

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने बलराम जाखड़ के निधन पर शोक व्यक्त किया

नई दिल्ली, 03 फरवरी (जनसमा)।  राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा के पूर्व स्पीकर और पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. बलराम जाखड़ के निधन पर शोक व्यक्त किया है। राष्ट्रपति ने उनके पुत्र सुनील जाखड़ को भेजे संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, “मुझे आपके पिता डॉ. बलराम जाखड़ के…

राजस्थान में कौशल विकास कार्यक्रम ने बनाया हुनरमन्द

जयपुर, 3 फरवरी। राजस्थान के झालावाड़ जिले के पिड़ावा कस्बा का निवासी निहालचंद एक साधारण परिवार का रहने वाला है। उसकी पारिवारिक आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उसने 9 वीं तक ही पढ़ाई की। उसे इस बात का बेहद दुख था कि वह घर की आर्थिक स्थिति में…

छात्रावासों के लिए लगभग 25 हजार क्विंटल चावल आवंटित

रायपुर, 03 फरवरी। छत्तीसगढ़ राज्य शासन द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत छात्रावासों में भोजन के लिए इस महीने 25 हजार 488 क्विंटल चावल आवंटित किया गया है। यह आवंटन खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा 24 जिलों को किया गया है। आवंटन आदेश के अनुसार बस्तर जिले को…

छत्तीसगढ़ में विद्यार्थियों को 12 करोड़ की प्रोत्साहन राशि वितरित

रायपुर, 03 फरवरी। छत्तीसगढ़ राज्य शासन के आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना के तहत अब तक आठ हजार विद्यार्थियों को लाभान्वित किया जा चुका है। इनमें से प्रत्येक विद्यार्थी को 15 हजार रूपए के मान से कुल 12 करोड़ रूपए की प्रोत्साहन राशि वितरित…

छत्तीसगढ़ में नये बजट के लिए बैठकों का सिलसिला शुरू

रायपुर, 03 फरवरी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में यहां मंत्रालय में आगामी वित्तीय वर्ष 2016-17 के मुख्य बजट की तैयारियों के लिए विभागावार मंत्री स्तरीय बैठकों का सिलसिला  आज से शुरू हो गया। मुख्यमंत्री ने आज सबसे पहले आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और अल्प संख्यक विकास विभाग…

भारत में मुस्लिमों को पूरी आजादी है और वे सुरिक्षत हैं

नई दिल्ली, 03 फरवरी (जनसमा)।मुस्लिम धर्म गुरुओं और सामाजिक नेताओं के एक शिष्टमंडल ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और उनसे मुस्लिम समुदाय से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। शिष्टमंडल ने इस बात पर जोर दिया कि भारत के मुस्लिम युवक इस्लाम के नाम…

आस्ट्रेलिया से खरीदी मशीनों से बन रहा है मानसरोवर का रास्ता

जयपुर, 02 फरवरी(जनसमा)। “उत्तराखण्ड में कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए आसान रास्ता बनाने के लिए कार्य जारी है जिसे ऑस्ट्रेलिया से खरीदी गई मशीनों द्वारा पूरा किया जा रहा है।” ये जानकारियां आज जयपुर में केन्द्रीय  सड़क परिवहन राजमार्ग और नौवहन मंत्री  नितिन गडकरी ने अखिल भारतीय क्षेत्रीय सम्पादकों के सम्मेलन को सम्बोधित…

आतंकवाद को किसी भी धर्म के साथ जोड़ना गलत

नई दिल्ली, 02 फरवरी (जनसमा)। “आतंकवाद को किसी भी धर्म के साथ जोड़ना गलत है। अगर हम आतंकवाद को किसी धर्म से जोड़ेगे तो आतंकवादी अपने मकसद में सफल हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि धर्मनिरपेक्षता और साम्प्रदायिकता शब्दों का राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल रोका जाना चाहिए।”  यह बात…

ट्रांसजेंडर समुदाय के सशक्तिकरण के लिए विस्तृत योजना तैयार

जयपुर, 02 फरवरी (जनसमा)। केन्द्र सरकार ने ट्रांसजेंडर समुदाय के सशक्तिकरण के लिए एक विस्तृत योजना का मसौदा तैयार किया है। यह जानकारी केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने मंगलवार को अखिल भारतीय क्षेत्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने बताया कि उनके मंत्रालय ने “ट्रांसजेंडर…

कृषि के विकास से ही गांवों का विकास संभव : रघुवर दास

रांची/गिरिडीह, 02 फरवरी। झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि विकास कार्य में बाधा उत्पन्न करने वालों पर राज्य सरकार कड़ी कार्रवाई करेंगी। सरकार गांवों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कृषि के विकास से ही गांवों का विकास संभव है। कृषि का विकास राज्य सरकार…

पारसनाथ का विकास धार्मिक मान्यताओं के तहत होगा: रघुवर

रांची/गिरिडीह, 02 फरवरी। झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि पारसनाथ को अन्तर्राष्ट्रीय पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित करने की दिशा में सरकार तीव्र गति से काम कर रही है और जल्द ही इसके परिणाम सामने आयेंगे। पारसनाथ हमारी ऐतिहासिक-सांस्कृतिक धरोहर है। हमें मिल कर इसका संरक्षण…