Aditya-L1 Mission: The satellite is healthy and operating nominally.

आदित्य-एल-1 को सफलतापूर्वक पृथ्वी की कक्षा में स्थापित

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो (ISRO) ने देश के पहले सौर मिशन आदित्य-एल-1 (solar mission Aditya L1) को सफलतापूर्वक पृथ्वी की कक्षा में स्थापित कर दिया है।
इसरो ने एक ट्वीट में कहा कि अब इस यान की पृथ्वी से न्यूनतम दूरी 245 किलोमीटर और अधिकतम दूरी 22 हजार 459 किलोमीटर है।
इसरो ने कहा है कि यह सैटेलाइट अच्छी स्थिति में है और सामान्य रूप से काम कर रहा है। 5 सितंबर को दोपहर 3 बजे के आसपास एक बार फिर से आदित्य एल-1 की ऊंचाई बढ़ाई जाएगी। पृथ्वी की कक्षा में इस उपग्रह की ऊंचाई चार गुना बढ़ाई जानी है।
इसके बाद इस सैटेलाइट के 125 दिन में 15 लाख किलोमीटर दूर एल-1 प्वाइंट पर पहुंचने की संभावना है।
आदित्य एल-1 मिशन सूर्य की बाहरी परत-कोरोना और सौर वायु के संबंध में जानकारी प्रदान करेगा। इसे कल सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया।