कपास पर व्हाइट फ्लाई के प्रतिकूल प्रभावों पर काबू पाने के लिए राज्यों को निर्देश

नईदिल्ली, 30 मार्च। कपास पर व्हाइट फ्लाई के प्रतिकूल प्रभावों पर काबू पाने के लिए राज्यों को निर्देश कपास पर व्हाइट फ्लाई के प्रतिकूल प्रभावों पर काबू पाने के लिए राज्यों को निर्देश जारी किये गए हैं। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने किसानों के लिए कीट प्रतिरोधी बीजों की सूची जारी की है। कपास की फसल पर व्हाइट फ्लाई के खतरे की आशंका को देखते हुए कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने विविध प्रकार के ऐहितियाती कदम उठाये हैं। पिछले साल हुई क्षति का व्यापक आकलन और विश्लेषण किया गया है।

पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में कपास की बुवाई की प्रक्रिया अप्रैल के प्रारम्भ में शुरू होने वाली है। केंद्रीय कपास अनुसंधान क्षेत्रीय केंद्र, सिरसा (हरियाणा) ने हाल ही में एक बैठक की, जिसमें कृषि मंत्रालय के अधिकारियों, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के वैज्ञानिकों तथा पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया और व्हाइट फ्लाई के खतरे पर काबू पाने से संबंधित ऐहतियाती उपायों की समीक्षा की।