Congress leader Revanth Reddy takes oath as Chief Minister of Telangana

कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

हैदराबाद , 07 दिसंबर। कांग्रेस नेता अनुमुला रेवंत रेड्डी ने गुरुवार को तेलंगाना के दूसरे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
राज्यपाल डॉ. तमिलिसाई साउंडराजन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। रेड्डी ने भगवान के नाम पर शपथ ली है।
रेड्डी के बाद भट्टी विक्रमार्क मल्लू को भी उपमुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है।
एन उत्तम कुमार रेड्डी, डी. राजा नरसिम्हा, के. वेंकटरेड्डी, डी. श्रीधर बाबू, पी. श्रीनिवास रेड्डी, पी. प्रभाकर, के. सुरेखा, डी. अनसूया उर्फ सीताक्का, टी. नागेश्वर राव और जे. कृष्णा राव सहित दस मंत्रियों ने भी शपथ ली।
समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी के वरिष्ठ नेता सोनिया गाँधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, कई वरिष्ठ और राष्ट्रीय नेता शामिल हुए। इस अवसर पर कांग्रेस के सभी निर्वाचित विधायक भी मंच पर उपस्थित थे।
रेवंत रेड्डी का शपथ ग्रहण समारोह हैदराबाद के विशाल लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में आयोजित किया गया। रेड्डी 2014 में गठित राज्य के पहले कांग्रेसी मुख्यमंत्री बने।
रेवंत रेड्डी के बारे में जानने योग्य बातें :
1- रेड्डी कांग्रेस के लोकसभा सांसद हैं. वह मल्काजगिरी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।
2 – उस्मानिया विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान रेड्डी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) में सक्रिय थे। उन्होंने 2007 में एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में राजनीति में प्रवेश किया और विधान परिषद मंत्री (एमएलसी) बने।
3 – बाद में वह तेलुगु देशम पार्टी (टीडीएस) के सदस्य बन गए। 2009 और 2014 में, उन्होंने आंध्र प्रदेश विधानसभा के लिए चुने गया थे। बाद में 2014 में वह कोडंगल निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए तेलंगाना विधानसभा के लिए चुने गए।
4- रेड्डी ने 2014 के आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में कोडंगल सीट 46.45 फीसदी वोट के साथ जीती थी. 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने इसी सीट पर 39.06 फीसदी वोट हासिल किए थे.
5 – उन्होंने 2017 में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर्ली। 2019 के तेलंगाना विधानसभा चुनाव के दौरान, वह कोडंगल निर्वाचन क्षेत्र में हार गए किन्तु 2019 के आम चुनाव में, उन्होंने 10,919 वोटों से मल्कानगिरी सीट जीती और सांसद बने।
6 – जून 2021 में अपने पूर्ववर्ती एन उत्तम कुमार रेड्डी से पदभार संभालने के बाद, रेड्डी की राजनीतिक समझ और कद ने उन्हें तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का पद दिलाया।
7 – वह 2015 में एक महीने के लिए जेल भी भेजे गए थे।