कृषि विकास केन्द्रों की गतिविधियों के लिए पोर्टल

नई दिल्लीए 5 जुलाई (जनसमा)। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने देश के कृषि विकास केन्द्रों  की गतिविधियों की ऑनलाइन निगरानी और उनके प्रबंधन के लिए केवीके ज्ञान पोर्टल बनाया है । इस पोर्टल के जरिए देश भर में फैले 642 कृषि विकास केन्द्रों की गतिविधियों की चौबीसों घंटे निगरानी और उनके कामों का उचित प्रबंधन किया जा सकेगा।

इस पोर्टल पर कृषि से जुड़ी सरकारी नीतियों, कार्यक्रमों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, कृषि से जुड़ी साल भर चलने वाली गतिविधियों, उपलब्ध बीजों आदि की पूरी जानकारी मौजूद रहेगी।

पोर्टल पर देश के सभी कृषि विकास केन्द्रों की भौगोलिक स्थिति, कृषि विशेषज्ञों के नाम और फोन आदि मौजूद रहेंगे। उनके पदों की जानकारी भी इस पर दर्ज रहेंगी। पोर्टल पर सूचनाएं समय-समय पर अपडेट होती रहेंगी।

इसके अतिरिक्त, किसान इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण कर कृषि से जुड़ी जानकारियां भी प्राप्त कर सकते हैं।

यह पोर्टल http://kvk.icar.gov.in पर उपलब्ध है।