अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव

गोवा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव अब 16 से 24 जनवरी 2021 में

नई दिल्ली, 24 सितंबर। गोवा में  20 नवंबर से 28 नवंबर 2020 तक  आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 51वें संस्करण को 16 से 24 जनवरी, 2021 तक स्थगित कर दिया गया है।

सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर की गोवा के मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत के साथ इस मुद्दे पर हुई चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया है।

अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के दिशा-निर्देशों और प्रोटोकॉल के अनुसार ही गोवा में 16 से 24 जनवरी 2021 तक यह महोत्सव आयोजित करने का भी संयुक्त रूप से निर्णय लिया गया है।

File Photo

यह महोत्सव इस बार हाइब्रिड प्रारूप में यानी कि वर्चुअल माध्यम के साथ-साथ प्रत्यक्ष रूप में भी आयोजित किया जाएगा।

अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव सर्किट में हाल ही में आयोजित फ़िल्म महोत्सवों के अनुरूप ही सभी कोविड संबंधित प्रोटोकॉल सख्ती से लागू किए जाएंगे।