cow

गौवंश संरक्षण के अधिकाधिक प्रयास होंगे मध्यप्रदेश में

भोपाल, 15 नवम्बर। गौवंश संरक्षण के अधिकाधिक प्रयास होंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने गौ अभ्यारण बनाकर देश में अनूठी पहल की है। प्रदेश में निरंतर गौशालाएं बन रही हैं। गौरक्षा के लिए अन्य क्या कदम आवश्यक हैं, इसकी भी समीक्षा कर नए कदम लागू किए जाएंगे। आगर-मालवा का गौ अभ्यारण, गौवंश संरक्षण का मॉडल बनेगा।

सरकार और समाज मिलकर गौवंश संरक्षण का कार्य करें, यह सुनिश्चित किया जाएगा। मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि आज के दिन आमजन पर्यावरण बचाने का भी संकल्प लें। कार्तिक माह में शुक्ल पक्ष के दिन के आठवें दिन गोपाष्टमी पर्व की परंपरा है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि इस बार वे गौ अभ्यारण में गायों की पूजा का गोपाष्टमी पर्व मनाएंगे।

मुख्यमंत्री ने परिवार के साथ गोवर्धन पूजा के अवसर पर गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा कर पूजा-अर्चना की।

चौहान ने  गोवर्धन पूजा आनंद का अवसर है। दरअसल यह प्रकृति और पर्यावरण की पूजा है। गोवर्धन पूजा का दिन पर्यावरण बचाने का संदेश देता है। भगवान श्रीकृष्ण द्वारा सर्वकल्याण के भाव से अपनी कनिष्ठिका पर गोवर्धन पर्वत को उठाया गया था।

गौवंश की पूजा से संतोष मिलता है। गौमाता अद्भुत है। गाय के दूध से और गोमूत्र से अनेक औषधियां निर्मित होती हैं।  मुख्यमंत्री ने कहा कि गाय और बछियों के निश्चल, निष्कपट और निस्पृह: प्रेम से आज अभिभूत हुआ हूँ और इन बछियों के स्नेह से अपार आनंद की अनुभूति हुई है।