चंद्रयान -3 लैंडर

चन्द्रयान -3 ने सफलतापूर्वक किया इलेक्ट्रो-चुंबकीय परीक्षण

चंद्रयान -3 लैंडर ने 31 जनवरी से 2 फरवरी, 2023 तक बेंगलुरु के यू.आर. राव सैटेलाइट सेंटर में ईएमआई/ईएमसी परीक्षण सफलतापूर्वक पास किया।

इसरो ने एक प्रेस रिलीज़ में आज 19 फरवरी, 2023 को यह जानकारी दी।

उपग्रह मिशनों के लिए, ईएमआई-ईएमसी (इलेक्ट्रो-एममैग्नेटिक इंटरफेरेंस/इलेक्ट्रो-एममैग्नेटिक कम्पैटिबिलिटी) परीक्षण अंतरिक्ष वातावरण में सैटेलाइट सबसिस्टम की कार्यक्षमता और अपेक्षित इलेक्ट्रोमैग्नेटिक स्तरों के साथ उनकी संगतता सुनिश्चित करने के लिए किया जाता है। यह परीक्षण उपग्रहों के पूरा होने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

चंद्रयान-3 के इंटरप्लेनेटरी मिशन को तीन प्रमुख मॉड्यूल्स में बांटा गया है: प्रोपल्शन, लैंडर और रोवर। मिशन की जटिलता के कारण, मॉड्यूल के बीच रेडियो-फ्रीक्वेंसी (RF) संचार लिंक स्थापित किए जाने चाहिए।