छत्तीसगढ़ में श्रमिकों को सामग्री व सहायता राशि वितरित

रायगढ़, 18 फरवरी। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा श्रमिकों के हित में संचालित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से रायगढ़ जिले में अब तक संगठित एवं असंगठित श्रेणी के 35458 श्रमिकों को लाभान्वित किया जा चुका है। इन्हें विभिन्न योजनाओं के तहत साढ़े 9.58 करोड़ रुपए की सामग्री व सहायता राशि प्रदाय की गई है। सहायक श्रमायुक्त यू.के.कच्छप ने बताया कि रायगढ़ जिले में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल द्वारा भगिनी प्रसूति सहायता योजनान्तर्गत लाभान्वित 2023 महिला श्रमिकों को 89.90 लाख रुपए की सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है। इसी तरह राजमाता विजया राजे सिन्धिया विवाह प्रोत्साहन योजनान्तर्गत 1341 श्रमिक परिवारों को एक करोड़ 95 लाख 85 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई है।

Raigarhcc_2

विश्वकर्मा अंत्येष्टि सहायता योजना के अंतर्गत 284 श्रमिक परिवारों को 48 लाख 2 हजार की सहायता तथा नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के तहत 6043 हितग्राहियों को 59 लाख 65 हजार 750 रुपए की छात्रवृत्ति दी गई है। मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजनान्तर्गत सन्निर्माण कर्मकार मंडल द्वारा 6134 श्रमिकों को 1 करोड़ 51 लाख रुपए मूल्य की सायकल प्रदाय की गई है। इसी तरह सिलाई मशीन सहायता योजनान्तर्गत 3452 महिला श्रमिकों को एक करोड़  31 लाख 76 हजार 240 रुपए मूल्य की सिलाई मशीन एवं राशि दी गई है। औजार किट योजनान्तर्गत 8001 श्रमिकों को 1 करोड़ 13 लाख 34 हजार 731 रुपए मूल्य का औजार किट प्रदाय किया गया है।

सहायक श्रमायुक्त ने बताया कि असंगठित सामाजिक सुरक्षा मंडल के द्वारा पंजीकृत श्रमिकों में से 434 को सायकल, 313 को सिलाई मशीन, 2415 श्रमिकों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजनान्तर्गत बीमित किया गया है। मुख्यमंत्री असंगठित कर्मकार अंतर्गत 51 राऊत चरवाहा एवं ग्वाले को, 1254 कोटवारों को टार्च, 144 श्रमिक बच्चों को छात्रवृत्ति, 297 घरेलू महिला कर्मकारों को सायकल, छतरी, 92 हमालों को आवश्यक सामग्री तथा 43 कर्मकारों का कौशल उन्नयन एवं सशक्तिकरण किया गया है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के द्वारा रायगढ़ जिले में 41008 तथा असंगठित सामाजिक सुरक्षा मंडल के द्वारा 40977 श्रमिकों का ऑनलाईन पंजीयन किया जा चुका है।