जीवाश्म

छिपकली और सांप के 91 लाख वर्ष पुराने जीवाश्म

छिपकली और सांप के 91 लाख वर्ष पुराने जीवाश्म अवशेषों को हिमाचल प्रदेश के हरितल्यांगर में उत्तरार्धकाल के मियोसीन होमिनिड इलाके में खोजा गया है।

छिपकली और सांप के ये जीवाश्म इस क्षेत्र में लगभग 15-18.6 डिग्री सेल्सियस के औसत वार्षिक तापमान के साथ क्षेत्र में एक मौसमी आर्द्र उप-शुष्क जलवायु का संकेत देते हैं। अब भी इस इलाके में कुछ ऐसा ही हाल है।

छिपकली और सांप ठंडे रक्त के शल्क-वाले सरीसृप (रेप्टाइल्स) अर्थात स्क्वामेट हैं जिनका क्षेत्र में वितरण, प्रचुरता और विविधता, तापमान एवं जलवायु जन्य परिस्थितियों पर अत्यधिक निर्भर है।

हरितल्यांगर में टैक्सा वरानुस की उपस्थिति इसके पिछले जैव विविधता के संबंध में महत्वपूर्ण है क्योंकि एशिया में वैरनाइड्स का एक सीमित जीवाश्म रिकॉर्ड है।

इसके अलावा, पाकिस्तान (तिथिक्रम लगभग 18 एमए) और कच्छ, गुजरात (तिथिक्रम लगभग 14-10 एमए) के शुरुआती रिकॉर्ड को छोड़कर, दक्षिण एशिया से जीवाश्म अजगर (पायथन) की उपलब्धि खराब बनी हुई है।

दो प्रतिष्ठित स्क्वामेट्स- वरानस और पायथन के सह-अस्तित्व ने इस दक्षिणी एशियाई क्षेत्र में इस जीवशाखा (क्लैड) के व्यापक वितरण का पता चला है।

डॉ. निंगथौजम प्रेमजीत सिंह ने वाडिया इंस्टीटयूट ऑफ़ हिमालयन जियोलॉजी (डब्ल्यूआईएचजी) के डॉ. रमेश कुमार सहगल और अभिषेक प्रताप सिंह, पंजाब विश्वविद्यालय (पीयू) से डॉ. राजीव पटनायक, डॉ. केवल कृष्ण और शुभम दीप, आई.आई.टी. रोपड से डॉ. नवीन कुमार, पीयूष उनियाल एवं सरोज कुमार और कोमेनियस विश्वविद्यालय से डॉ. आंद्रेज सेरनस्की के साथ इस अध्ययन का नेतृत्व किया।

इसे नवंबर 2022 में जियोबिओस जर्नल में प्रकाशित किया गया।

Fig. 1. Varanus sp. Vertebrae in anterior (A, F, K, P), posterior (B, G, L, Q), dorsal (C, H, M, R), ventral (D, I, N, S), and lateral (E, J, O, T) views. Scale bars: 1 mm.

Fig. 2. Python sp. Trunk vertebra in anterior (A), posterior (B), dorsal (C), ventral (D) and lateral (E) views. Scale bar: 1 mm