जम्मू एवं कश्मीर में निर्मल सिंह फिर उप मुख्यमंत्री मनोनीत

जम्मू, 25 मार्च । भारतीय जनता पार्टी ने निर्मल सिंह को पीडीपी – भाजपा गठबंधन की नई सरकार में उप मुख्यमंत्री पद के लिए मनोनीत किया है। भाजपा ने जम्मू एवं कश्मीर विधानसभा में निर्मल सिंह को अपना नेता चुन लिया। सरकार का नेतृत्व पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती करेंगी। विगत 8 जनवरी से ही जम्मू एवं कश्मीर में राज्यपाल शासन लागू है।

भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा ने कहा कि राज्य में पीडीपी.भाजपा गठबंधन सरकार का नेतृत्व करने के लिए भाजपा ने मुफ्ती मोहम्मद सईद की पुत्री महबूबा मुफ्ती का समर्थन करने का फैसला किया है।

यादरहे कि निर्मल सिंह ही मुफ्ती मोहम्मद सरकार में उप मुख्यमंत्री रहे हैं।

बैठक में भाजपा विधायकों के अलावा प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह और भाजपा के जम्मू एवं कश्मीर के प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने भी भाग लिया।