जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद नहीं रहे

नई दिल्ली, 7 जनवरी। जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद का आज दिल्ली के एम्स में देहांत होगया।वे 79 साल के थे। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के कारण 24 दिसंबर को भर्ती कराया गया था। वे बुद्धवार से वेंटीलेटर पर थे। वे 1 मार्च 2015 को दूसरी बार मुख्यमंत्री बने थे।

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।

राष्ट्रपति ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाता रहेगा।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इसे अपूरणीय क्षति बताया है।

टीवी समाचारों के अनुसार भाजपा ने कहा है कि उसे सीएम के पद पर महबूबा के नाम पर कोई एतराज नहीं है।

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने उन्हें संवेदना जताई है।