जीएसटी अब तक का सर्वाधिक 1.87 लाख करोड़ रुपये

जीएसटी अब तक का सर्वाधिक 1.87 लाख करोड़ रुपये

जीएसटी (GST) — वस्तु एवं सेवा कर (Goods and Services Tax) राजस्व संग्रह अप्रैल 2023 में अब तक का सर्वाधिक एक लाख 87 हजार करोड़ रुपये से अधिक है।

राजस्‍व में से केन्‍द्रीय वस्‍तु और सेवा कर – सीजीएसटी 38 हजार 440 करोड रूपये, राज्‍य वस्‍तु और सेवा कर-एसजीएसटी, 47 हजार 412 करोड रूपये और एकीकृत वस्‍तु और सेवा कर-आईजीएसटी 89 हजार 158 करोड रूपये है, वहीं, उपकर 12 हजार करोड रूपये से अधिक है।

सरकार ने आईजीएसटी से सीजीएसटी में 45,864 करोड़ रुपये और एसजीएसटी में 37,959 करोड़ रुपये का निपटान किया है। नियमित निपटान के बाद अप्रैल 2023 के महीने में केंद्र और राज्यों का कुल राजस्व सीजीएसटी के लिए 84,304 करोड़ रुपये और एसजीएसटी के लिए 85,371 करोड़ रुपये है।

अप्रैल 2023 के महीने का राजस्व पिछले वर्ष के इसी महीने के जीएसटी राजस्व से 12 प्रतिशत अधिक है। महीने के दौरान, घरेलू लेन-देन से राजस्व (सेवाओं के आयात सहित) पिछले वर्ष के  इसी महीने के दौरान इन स्रोतों से प्राप्त राजस्व की तुलना में 16 प्रतिशत अधिक है।

पहली बार सकल जीएसटी संग्रह 1.75 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है। मार्च 2023 के महीने में सृजित कुल ई-वे बिलों की संख्या 9.0 करोड़ थी, जो फरवरी 2023 के महीने में सृजित 8.1 करोड़ ई-वे बिलों की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक है।

अप्रैल 2023 में 20 अप्रैल 2023 को एक दिन में अब तक का सर्वाधिक कर संग्रह हुआ। 20 अप्रैल, 2023 को 9.8 लाख लेन-देन के माध्यम से 68,228 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। पिछले वर्ष (समान तिथि को) सबसे ज्यादा एक दिन का भुगतान 9.6 लाख रुपये लेनदेन के माध्यम से 57,846 करोड़ रुपये था।

नीचे दिया गया चार्ट चालू वर्ष के दौरान मासिक सकल जीएसटी राजस्व में रुझान प्रदर्शित करता है। तालिका अप्रैल 2022 की तुलना में अप्रैल 2023 के दौरान प्रत्येक राज्य में एकत्रित जीएसटी के राज्य-वार आंकड़ों को दर्शाती है।

अप्रैल 2023 के दौरान जीएसटी राजस्व की राज्य-वार वृद्धि 

राज्य/केंद्र शासित प्रदेशअप्रैल-22अप्रैल-23वृद्धि (%)
जम्मू-कश्मीर56080344
ufहिमाचल प्रदेश81795717
पंजाब1,9942,31616
चंडीगढ़2492552
उत्तराखंड1,8872,14814
हरियाणा8,19710,03522
दिल्ली5,8716,3208
राजस्थान4,5474,7855
उत्तर प्रदेश8,53410,32021
बिहार1,4711,62511
सिक्किम26442661
अरुणाचल प्रदेश19623821
नागालैंड688829
मणिपुर699132
मिजोरम467153
त्रिपुरा10713325
मेघालय2272396
असम1,3131,51315
पश्चिम बंगाल5,6446,44714
झारखंड3,1003,70119
ओडिशा4,9105,0363
छत्तीसगढ़2,9773,50818
मध्य प्रदेश3,3394,26728
गुजरात11,26411,7214
दादर और नागर हवेली तथा दमन और दीव3813995
महाराष्ट्र27,49533,19621
कर्नाटक11,82014,59323
गोवा47062032
लक्षदीप33-7
केरल2,6893,01012
तमिलनाडु9,72411,55919
पुद्दुचेरी2062186
अंडमान निकोबार द्वीप समूह87925
तेलंगाना4,9555,62213
आंध्र प्रदेश4,0674,3296
लद्दाख476843
अन्य क्षेत्र2162202
केंद्र अधिकार क्षेत्र16718712
कुल योग1,29,9781,51,16216

****

#gst #goods and services tax