दिल्लीवालों ने सम-विषम फॉर्मूले को अपनाया : केजरीवाल

01012016 Arvind Kejariwal file photo IANSनई दिल्ली, 1 जनवरी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को कार पूलिंग कर दिल्ली सचिवालय पहुंचे। उनका दावा है कि दिल्ली के लोगों ने सम-विषम फॉर्मूले का स्वागत करते हुए, इसे अपनाया है।

दिल्ली में वाहनों के लिए शुक्रवार से सम-विषम फार्मूला लागू होगया। एक तारीख का दिन विषम नम्बर का दिन है। एक पुलिसकर्मी एक कार चालक को रोक कर उसे यातायात नियमों की जानकारी दे रहा है। फोटो: संदीप दत्ता

अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार सुबह ट्वीट करके बताया कि वह मंत्री सतेंद्र जैन और गोपाल राय के साथ कार पूलिंग कर दिल्ली सचिवालय गए। उनकी गाड़ी में उनके निजी सचिव और संयुक्त सचिव भी मौजूद थे। कार पूलिंग कर दिल्ली सचिवाल पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सम-विषम फॉर्मूला सफलता से चल रहा है। दिल्ली के लोगों ने खुले मन से इसे अपनाया है। यह डंडे से अमल नहीं हो सकता। दिल्लीवालों ने असंभव को संभव किया कर दिखाया है।

उन्होंने दावा किया कि अगले पांच साल में इसी तरह के कई बड़े फैसले दिल्ली सरकार, जनता के सहयोग से लागू करेगी।

दिल्ली में शुक्रवार से सम-विषम फार्मूला लागू हो गया है। 1 जनवरी विषम तारीख है और इसीलिए दिल्ली की सड़कों पर शुक्रवार को विषम यानी 1,3,5,7,9 नंबर की गाड़ियों को ही चलने की इजाज़त दी गई। नियम को तोड़ने वालों को 2 हजार रुपये का जुर्माना देना होगा। यह नियम दिल्ली को प्रदूषण से मुक्त करने के लिए लागू किया गया है।

एजेंसी