देश के जवान किसी भी हमले का जवाब देने में सक्षम: राजनाथ

नई दिल्ली, 02 जनवरी। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत हमेशा शांति चाहता है। लेकिन देश में होने वाले किसी भी आंतकी हमले का जवाब देने में सुरक्षा बलों के जवान सक्षम हैं ।

पंजाब के पठानकोट स्थित वायुसेना बेस पर हुए आतंकी हमले के बाद केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को यहां संवादादाताओं से कहा कि राष्ट्र को हमारे सुरक्षा बलों पर गर्व है, जिन्होंने अपने जान की परवाह किए आंतकियों के मंसूबों को विफल कर दिया।

उन्होंने कहा कि भारत हमेशा से ही शांति का पक्षधर रहा है। लेकिन अगर कोई भी आंतकी हमला देश में होता है, तो हमारे सुरक्षा बलों के जवान उसका मुहंतोड़ जवाब देगें।

भारत एवं पाकिस्तान शांति वार्ता पर पूछे गए सवाल के जवाब में केन्द्रीय गृह मंत्री सिंह ने कहा कि पाकिस्तान हमारा एक अच्छा पड़ोसी देश है और केन्द्र सरकार सभी पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंधों को लेकर प्रयासरत है।        (हि.स)