नेताजी

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 28 फुट ऊंची प्रस्तर प्रतिमा का अनावरण

मोदीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 28 फुट ऊंची प्रस्तर प्रतिमा का अनावरण किया।

इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक के ऐतिहासिक मार्ग का लोकार्पण किया जिसे अब कर्त्‍तव्य पथ नाम दिया गया है।

कर्त्‍तव्य पथ को पहले राजपथ कहते थे और अंग्रेज़ों के जमाने में उसे किग्स वे कहा जाता था।

इस अवसर मोदी ने कहा कि भारत को आज नई ऊर्जा और प्रेरणा मिली है क्योंकि राष्ट्र ‘अमृत काल’ के दौरान उपनिवेशवाद की बेड़ियों से मुक्त हो रहा है।

उन्होंने कहा कि अगर देश नेताजी सुभाष चंद्र बोस की परिकल्पना पर चलता तो भारत अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर पहुंच जाता। उन्होंने कहा कि इतिहास फिर से लिखा गया है।

आवास और शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि कर्त्‍तव्य पथ देश की राजधानी का दिल है।

इंडिया गेट के पास छतरी के नीचे नेताजी सुभाष चंद्र बोस की काली ग्रेनाइट की प्रतिमा स्थापित की गई है।