पुष्कर में रोप वे की सवारी का आनंद लेते पर्यटक।

राजस्थान के पुष्कर में 9 मई, 2016 को रोप वे की सवारी का आनंद लेते पर्यटक।

महाभारत में पुष्कर को महान् तीर्थ माना गया है। वाल्मीकि रामायण में पुष्कर में विश्वामित्र ऋषि के तप करने का उल्लेख है। ऐसा माना जाता है कि पाण्डवों ने भी अपने वनवास का कुछ समय पुष्कर के आसपास की पहाड़ियों में बिताया था।पौराणिक कथाओं में कहा गया है कि ब्रह्मा ने यहां यज्ञ किया था। देश में संभवतः ब्रह्मा का एक मात्र मंदिर पुष्कर में ही है।