फोर्ब्स पत्रिका की सूची में शामिल प्रियंका चोपड़ा

लॉस एंजेलिस, 16 सितंबर | बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा फोर्ब्स पत्रिका की सूची में सबसे ज्यादा मेहनताना पाने वाली टीवी अभिनेत्रियों में पहली भारतीय अभिनेत्री के तौर पर शामिल की गई हैं।F

‘जय गंगाजल’ और ‘बाजीराव-मस्तानी’ जैसी हिंदी फिल्मों में काम कर चुकीं प्रियंका (34) हॉलीवुड में शुरुआत फिल्म ‘बेवॉच’ से करने जा रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ ड्वेन जॉनसन भी हैं, जो दुनिया में सबसे ज्यादा मेहनताना पाने वाले अभिनेताओं में शुमार हैं।

फाइल फोटो:आईएएनएस 

सबसे ज्यादा मेहनताना पाने वाली अभिनेत्रियों की सूची में अमेरिकी टीवी शो ‘मार्डन फैमिली’ की अभिनेत्री सोफिया वरगारा ने पहला स्थान पाया है। वह पिछले पांच सालों से बाजी मारती आ रही हैं। उन्होंने 4.3 करोड़ डॉलर की कमाई की है।

टीवी शो ‘बिग बैंग थ्योरी’ से मशहूर हुईं अभिनेत्री केली क्वोको 2.45 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

अभिनेत्री मिंडी कालिंग 1.5 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

प्रियंका से पहले 2016 में सबसे दुनिया में ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण 10वां स्थान पा चुकी हैं। पहला स्थान हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस को मिला था।

दीपिका हॉलीवुड में अपनी सफर की शुरुआत अभिनेता विन डीजल के साथ फिल्म ‘ट्रिपल एक्स : रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ से कर रही हैं।          –आईएएनएस