बॉलीवुड सितारों ने दी ईद की बधाई

मुंबई, 6 जुलाई | अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर, फरहान अख्तर और शेखर कपूर जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने ईद के अवसर पर प्यार और शांति के लिए बधाई दी।

बॉलीवुड सितारों ने ट्विटर पर लिखा :

अमिताभ बच्चन : छह जुलाई और सात जुलाई को ईद मनाने वालों को ईद मुबारक।

ऋषि कपूर : ईद मुबारक दोस्तों। यह सिर्फ बधाई नहीं है, बल्कि हमें विश्व शांति के लिए बहुत कुछ करना होगा।

शेखर कपूर : यह बहुत खास ईद है। सभी को ईद की बधाई।

शान : ईद मुबारक!

दीया मिर्जा : ईद मुबारक! ‘सुल्तान’। प्यार की हमेशा जीत होती है।

अरमान मलिक : दुनियाभर के लोगों को ईद मुबारक। खुश रहें और प्यार बांटें।

सोफी चौधरी : ईद मनाने वाले मेरे सभी दोस्तों को ईद मुबारक! शांति, स्वास्थ्य, समृद्धि के साथ अल्लाह आपका और आपके परिवार का भला करें!

अतुल कस्बेकर : सभी को ईद मुबारक। आप सभी को प्यार की जरूरत है और प्यार को आप सभी की जरूरत है।

विकास खन्ना : दुनिया की सबसे बड़ी दावत। ईद मुबारक।        –आईएएनएस