ब्रिटेन के ईयू से निकलने के बीच शेयर बाजार में भारी गिरावट

मुंबई, 24 जून | ब्रिटेन में यूरोपीय संघ (ईयू) से अलग होने के पक्ष में वोट डालने के बीच शुक्रवार को भारत के घरेलू शेयर बाजार में तेज गिरावट का दौर जारी है। यूरोपीय संघ (ईयू) से ब्रिटेन के बाहर निकलने की खबर के बाद बाजार तेजी से नीचे लुढ़का है। निफ्टी 8,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे लुढ़क गया है।

प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 11.26 बजे 948.19 अंकों की गिरावट के साथ 26,054.03 पर जबकि निफ्टी भी लगभग इसी समय 302.75 की गिरावट के साथ 7,967.70 पर कारोबार करते देखे गए।

सेंसेक्स ने अभी तक के कारोबार में 25,944.53 के निचले स्तर को छू लिया। निफ्टी भी 7,938.60 तक के निचले स्तर तक लुढ़क गया।          –आईएएनएस

(फाइल फोटो)