चीन-भारत

भारत चीन विवाद रोकेंगे और सीमा क्षेत्रों में शांति बनाए रखेंगे

नई दिल्ली,13 अक्टूबर।  भारत चीन मतभेद को विवाद में बदलने से रोकेंगे और सीमा क्षेत्रों में शांति बनाए रखेंगे।

भारत और चीन के वरिष्ठ कमांडरों की12 अक्टूबर को चुशूल में आयोजित 7वीं बैठक में इस बात पर सहमति हुई है कि दोनों देशों  द्वारा मतभेद को विवाद में बदलने से रोका जाएगा और सीमा क्षेत्रों में संयुक्त रूप से शांति बनाए रखी जाएगी।

भारत चीन ने एक संयुक्त बयान में कहा है कि दोनों पक्ष एक दूसरे की स्थिति को समझने के लिए सकारात्मक बातचीत जारी रखेंगे।

दोनों पक्षों ने भारत-चीन सीमा क्षेत्रों के पश्चिमी क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के साथ अलगाव (डिसेन्गेज्मेन्ट) पर निष्ठा और गंभीरता के साथ रचनात्मक विचारों का आदान.प्रदान किया।

भारत चीन ने सैन्य और राजनयिक माध्यमों के जरिये संवाद और संचार बनाए रखने और स्वीकार्य समाधान पर पहुंचने पर सहमति व्यक्त की।