कोविड-19

भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 संक्रमण के 3,14,835 नये मामले

भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 संक्रमण के 3,14,835 नये मामले दर्ज किए गए।

भारत में कोविड-19 कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 22,91,428 हो गई है। यह संख्या देश के कुल संक्रमित मामलों का14.38 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों के दौरान कुल सक्रिय मामलों की संख्या में 1,33,890 मामलों की बढ़ोतरी हुई है।

महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, बिहार, गुजरात और राजस्थान सहित 10 राज्यों में कोविड-19 के 75.66% मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

कोविड-19 के  महाराष्ट्र में सबसे अधिक 67,468 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद 33,106 के साथ उत्तर प्रदेश दूसरे स्थान पर है, जबकि दिल्ली में 24,638 नए मामले सामने आए हैं।

https://i0.wp.com/static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002SP1D.jpg?ssl=1

12 राज्यों में दैनिक नए मामलों में बढ़ोतरी का रूझान जारी है।

https://i0.wp.com/static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003AGJE.jpg?ssl=1

https://i0.wp.com/static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004H2RC.jpg?ssl=1

https://i0.wp.com/static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005Q5PF.jpg?ssl=1

नीचे दिया गया ग्राफ भारत में दैनिक सकारात्मकता दर और दैनिक जांच के बढ़ते रुझान को दिखाता है।

भारत में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 22,91,428 हो गई है। यह संख्या देश के कुल संक्रमित मामलों का14.38 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों के दौरान कुल सक्रिय मामलों की संख्या में 1,33,890 मामलों की बढ़ोतरी हुई है।

भारत के कुल सक्रिय मामलों में पांच राज्यों- महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और केरल का कुल मिलाकर 59.99 प्रतिशत योगदान है।

https://i0.wp.com/static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image007NDIG.jpg?ssl=1

भारत में आज तक कुल मिलाकर 1,34,54,880 कोविड मरीज ठीक हुए है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 84.46 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों के दौरान 1,78,841 कोविड मरीज ठीक हुए है।

कोविड से जुड़ी राष्ट्रीय मृत्यु दर गिर रही है और इस समय 1.16 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों के दौरान 2,104कोविड मरीजों की मौत हुई है।10 राज्यों का मौत के नए मामलों में 81.08प्रतिशत योगदान है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 568लोगों की जान गई, इसके बाद दिल्ली में सबसे ज्यादा249 लोगों की मौत हुई।

https://i0.wp.com/static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image008WL0U.jpg?ssl=1

पिछले 24 घंटों के दौरान नौ राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में कोविड से किसी रोगी की मौत नहीं हुई है। इन राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों के नाम हैं- लद्दाख, दमन दीव औरदादर नगर हवेली, त्रिपुरा, सिक्किम,मिजोरम, लक्षदीप, नगालैंड, अंडमान-निकोबार दीप समूह और अरुणाचल प्रदेश।