माणिक साहा

माणिक साहा 8 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

माणिक साहा : अगरतला, 6 मार्च। भाजपा विधायक दल की बैठक में पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा के अगले मुख्यमंत्री के रूप में डॉ. माणिक साहा को नामित किया गया है।

मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण 8 मार्च को होगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की संभावना है।

माणिक साहा दूसरी बार त्रिपुरा के मुख्य मंत्री होंगे। भाजपा के एक प्रवक्ता ने बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया कि पार्टी के सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से माणिक साहा को अपना नेता चुना है।

हाल ही में हुए चुनावों में, भाजपा ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 32 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि उसके सहयोगी इंडीजेनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) ने एक सीट जीती।