Milkha Singh

मिल्खा सिंह का 91 वर्ष की आयु में कोविड-19 से निधन

मिल्खा सिंह (Milkha Singh) का 91 वर्ष की आयु में कोविड-19 से निधन हो गया।

चंडीगढ़  में शुक्रवार की देर रात कोविड-19 की जटिलताओं के कारण उनकी मृत्यु हो गई।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने  उनके निधन पर कहा कि खिलाड़ी मिल्खा सिंह के निधन से मेरा दिल दुख से भर गया है। उनके संघर्ष और चरित्र की ताकत की कहानी भारतीयों की पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। उनके परिवार के सदस्यों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।

द फ्लाइंग सिख के रूप में प्रसिद्ध ओलंपिक धावक मिल्खा सिंह ने 1960 के रोम ओलंपिक में 400 मीटर की दौड़ में चौथा स्थान हासिल किया और 1958 के राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता।

उनके बेटे गोल्फर जीव मिल्खा सिंह ने बयान जारी कर अपने पिता के निधन की जानकारी दी।

मिल्खा सिंह (Milkha Singh) को 3 जून को चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर के नेहरू अस्पताल एक्सटेंशन में COVID-19 वार्ड में भर्ती कराया गया था। सिंह की पत्नी वॉलीबॉल स्टार निर्मल सैनी का भी 13 जून को कोविड-19 से निधन हो गया था।

विख्यात धावक मिल्खा सिंह के जीवन पर साल 2013 में ‘राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में भाग मिल्खा भाग’ नामक से एक फिल्म भी बनी थी। इस फ़िल्म में फरहान अख्तर ने मिल्खा सिंह का रोल निभाया था।