मेरे अधिक प्रशंसक नहीं : सुशांत सिंह राजपूत

मेरे अधिक प्रशंसक नहीं : सुशांत सिंह राजपूत

मुंबई, 13 अक्टूबर | हाल रिलीज हुई फिल्म ‘एम. एस. धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ से वाहवाही बटोर रहे अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का मानना है कि उनके प्रशंसकों की सूची बहुत लंबी नहीं है। सुशांत ने अभिनेता रजत कपूर के साथ ट्विटर चैट के दौरान अपने प्रशंसकों के बारे में अपने विचार साझा किए।

फाइल फोटो : आईएएनएस 

रजत कपूर ने ‘एम. एस. धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, “धोनी उनका किरदार निभाने वाले अभिनेता से काफी बेहतर लगते हैं।”

इसके बाद सुशांत ने कहा, “मैंने इसकी भरपाई के लिए कौशल पर अधिक ध्यान दिया। यदि आपकी इसमें रुचि है तो फिल्म देखें।”

इस पर रजत ने कहा, “मुझे लगता है कि आपने फिल्म में शानदार अभिनय किया है और आपके कई प्रशंसक हैं। शुभकामनाएं सुशांत।”

जवाब में सुशांत ने लिखा, “मेरे ज्यादा प्रशंसक नहीं हैं। उन्हें केवल अच्छी फिल्में पसंद हैं। वैसे, ‘कपूर एंड सन्स’ में आपका काम भी बहुत अच्छा था।”

फिल्म में कियारा, दिशा पटानी और अनुपम खेर भी हैं।                   –आईएएनएस