Image of lunar surface recorded by Vikram Lander

विक्रम लैंडर द्वारा रिकॉर्ड चन्द्रमा के धरातल की तस्वीर

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO ) ने 18 अगस्त को विक्रम लैंडर की डीबूस्टिंग की पहली तस्वीरें जारी करते हुए कहा कि लैंडर मॉड्यूल (Lander Module) का स्वास्थ्य सामान्य है।
इसने चंद्रयान 3 (Chandrayaan-3)के विक्रम लैंडर द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो भी साझा किया, जिसे 15 अगस्त को लैंडर पोजिशन डिटेक्शन कैमरा (एलपीडीसी) द्वारा फिल्माया गया था। इस वीडियो में चंद्रमा के गड्ढों का दृश्य स्पष्ट दिखाई दे रहा है।

Image courtesy ISRO

इसरो ने ट्वीट किया, “लैंडर मॉड्यूल (एलएम) का स्वास्थ्य सामान्य है। एलएम ने सफलतापूर्वक एक डीबूस्टिंग ऑपरेशन किया, जिससे इसकी कक्षा 113 किमी x 157 किमी तक कम हो गई। दूसरा डीबॉस्टिंग ऑपरेशन 20 अगस्त, 2023 को लगभग 0200 बजे IST के लिए निर्धारित है।”