चुनाव

विधानसभा चुनावों में भाजपा, तृणमूल, डीएमके तथा साम्यवादी सत्ता में लौटे

चुनाव आयोग द्वारा 3 मई को सुबह 6ः25 तक जारी चुनाव परिणाम के अनुसार असम, पश्चिम बंगाल ,केरल , तमिलनाडु और पुदुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा, तृणमूल कांग्रेस, डीएमके तथा साम्यवादी दल सत्ता में लौट रहे हैं।

जिन राज्यों के पूरे चुनाव परिणाम घोषित हो चुके हैं उनमें असम (126) में 60 सीटें जीतकर भाजपा पुनः सत्ता में लौटी है, वहीं केरल (140) में 62 सीटें जीतकर कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया (मार्क्‍ससिस्‍ट) अपनी सरकार बचाने में कामयाब रही है।

चुनाव परिणामकेन्द्र शासित प्रदेश पुडुचेरी (30) में ऑल इंडिया एन आर काँग्रेस को 10, भाजपा को 6, डीएमके को 6, निर्दलीय 6, काँग्रेस को 2 सीटें मिली है।

चुनाव परिणाम

चुनाव परिणामतमिलनाडु में सभी चुनाव परिणाम खबर लिखे जाने तक घोषित नहीं हुए हैं। सुबह 6ः25 बजे तक 234 में से 196 सीटों के परिणाम घोषित हो चुके हैं। यहां द्रविड़ मुनेत्र कड़गम- डीएमके पार्टी को 110 सीटें मिल चुकी हैं और 22 सीटों पर आगे चल रही है। यहां उसकी सरकार बनना तय है।

तमिलनाडु में अब तक सत्ता में रहे दल ऑल इंडिया अन्‍ना द्रविड़ मुन्‍नेत्र कड़गम को 58 सीटे ही मिली हैं। इंडियन नेशनल काँग्रेस को मात्र 13 सीटों से ही संतोष करना पड़ रहा है, हालांकि वह 5 सीटों पर आगे चल रही है।

पश्चिम बंगाल (292) में आल इण्डिया तृणमूल कांग्रेस को अब तक 209 सीटें मिल चुकी है और उसकी नेता वर्तमान मुख्यमंत्री सरकार बनाने में सक्षम हैं। उनकी पार्टी 4 सीटों पर आगे चल रही है।

बंगाल में भाजपा को पूरी ताकत झोंक देने के बाद भी भारतीय जनता पार्टी को 76 सीअें मिली हैं और 1 सीट पर आगे चल रही है। भाजपा ने इस राज्य में दो सौ से ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया था।